Friday, August 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका और यूक्रेन के बीच खनिज समझौते के बाद हुए ड्रोन हमलों में नौ लोगों की मौत

admin by admin
May 1, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

अमेरिका और यूक्रेन के बीच खनिज समझौता होने के कुछ घंटे बाद हुए ड्रोन हमलों में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। सेल्डो ने ‘टेलीग्राम’ पर लिखा, “हमले के समय बाजार में अनेक लोग मौजूद थे।

दक्षिण पश्चिम यूक्रेन में आंशिक रूप से कब्जाए गए खेरसोन क्षेत्र के ओलेश्की शहर के एक बाजार पर हुए हमले में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। रूस की तरफ से नियुक्त व्लादिमीर सेल्डो ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने शुरू में हमले करने के बाद कुछ देर का अंतराल लिया और फिर बचे हुए लोगों को “खत्म” करने के लिए दोबारा हमले किए।

इस बीच, बृहस्पतिवार तड़के काले सागर के निकट स्थित ओडेसा शहर पर रूस के एक ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए। यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने यह जानकारी दी।

ओडेसा के गवर्नर ओले किपर ने कहा कि बमबारी से अपार्टमेंट इमारतें, निजी घर, एक सुपरमार्केट और एक स्कूल प्रभावित हुआ।

सोशल मीडिया ‘टेलीग्राम’ पर किपर द्वारा साझा किए गए वीडियो में हमले में बहुमंजिला इमारत को पहुंचा नुकसान, एक टूटी हुई दुकान और आग की लपटों पर काबू पाते दमकलकर्मी नजर आ रहे हैं।

मेयर इहोर तेरेखोव के अनुसार, यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव के मध्य में स्थित एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाकर ड्रोन से हमला किया गया, जिससे उसमें आग लग गई।

यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि रूस ने बृहस्पतिवार रात पांच यूक्रेनी क्षेत्रों में किए गए हमले में 170 विस्फोटक ड्रोन और हथियार का इस्तेमाल किया। वायुसेना ने बताया कि उनमें से 74 को रोक दिया गया और अन्य 68 संभवतः इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम होने के कारण बेकार हो गए।

वायु सेना ने कहा कि ड्रोन के अलावा रूस ने रात भर हुए हमले के दौरान पांच बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी वायु सेना ने रात भर में आठ यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया।

हमलों के बाद, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने 50 दिन से अधिक समय तक पूर्ण और बिना शर्त युद्ध विराम के अमेरिकी प्रस्ताव को नजरअंदाज किया है।

उन्होंने कहा, “हमारे पास भी कम से कम नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमला न करने और आकाश, समुद्र व जमीन पर स्थायी शांति स्थापित करने के लिए प्रस्ताव थे।”

अमेरिका और यूक्रेन ने बुधवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत अमेरिका को यूक्रेन के विशाल खनिज संसाधनों तक पहुंच प्रदान की जाएगी।

इस समझौते पर कई महीनों से बातचीत जारी थी, जिससे कीव को सैन्य सहायता हासिल करते रहने में मदद मिल सकेगी। इस बीच ऐसी चिंताएं हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के साथ जारी शांति वार्ता में रूस के प्रति समर्थन कम कर सकते हैं।

Tags: अमेरिका और यूक्रेन के बीच खनिज समझौते
Previous Post

Internet वायरल: 100 मनुष्यों और एक गोरिल्ला के बीच लड़ाई में कौन जीतेगा? जाने

Next Post

पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों से लाहौर और कराची वायुक्षेत्र में पाबंदी लगाई, मीडिया में छपी खबर में यह जानकारी

Related Posts

Thailand के हाई स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी, छह लोगों की मौत और कई घायल
अंतराष्ट्रीय

Thailand के हाई स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी, छह लोगों की मौत और कई घायल

August 7, 2026
मेटा-व्हाट्सऐप गोपनीयता नीति; CCI का 213.14 करोड़ रुपये जुर्माना, सुनवाई 23 फरवरी को
अंतराष्ट्रीय

Bharat Government to Meta: भारतीय कानूनों का पालन करें, अमेरिकी कानून नहीं, सरकार सख्त

August 6, 2026
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक, (Slavneft-YANOS) पर हमला, रूस में ईंधन की कमी
अंतराष्ट्रीय

यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक, (Slavneft-YANOS) पर हमला, रूस में ईंधन की कमी

August 6, 2026
अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

August 5, 2026
Next Post

पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों से लाहौर और कराची वायुक्षेत्र में पाबंदी लगाई, मीडिया में छपी खबर में यह जानकारी

Recent Posts

जम्मू कश्मीर के रामबन में सुरक्षा चौकी को चकमा देकर निकली एसयूवी, पुलिस ने की गोलीबारी, चालक फरार

जम्मू कश्मीर के रामबन में सुरक्षा चौकी को चकमा देकर निकली एसयूवी, पुलिस ने की गोलीबारी, चालक फरार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार तड़के जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक एसयूवी सुरक्षा चौकी को चकमा देकर तेज...

Thailand के हाई स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी, छह लोगों की मौत और कई घायल

Thailand के हाई स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी, छह लोगों की मौत और कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

थाईलैंड में बैंकॉक के बाहरी इलाके में स्थित एक हाई स्कूल में शुक्रवार को एक छात्र द्वारा की गई गोलीबारी...

गोंडा में खिलाड़ियों से भरी बस पलटी, सात घायल

गोंडा में खिलाड़ियों से भरी बस पलटी, सात घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

गोंडा जिले में बृहस्पतिवार को 41 खिलाड़ियों को लेकर लौट रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस...

चांदी पहुंची तीन लाख के पार, सोना भी नए रिकॉर्ड स्तर पर

हॉलमार्क उल्लंघन के लिए लखनऊ के जौहरी की दुकान पर छापा, आभूषण जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

लखनऊ, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने हॉलमार्क नियमों के कथित उल्लंघन के लिए लखनऊ स्थित एक जौहरी की दुकान पर...

भदोही में झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

भदोही में झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

भदोही जिले के एक गांव में पारिवारिक झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची बेटी को उसके पिता ने सिर पर वार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group