Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिकी लड़कियों की अश्लील वीडियो ऑनलाइन साझा कर धमकाने के आरोप में दो गिरफ्तार

admin by admin
April 30, 2025
in क्राइम, देश
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अमेरिका में रहने वाली लड़कियों को उनकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन मंच पर साझा करने के लिए धमकाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

अमेरिकी एजेंसियों द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के आधार पर जनवरी में शुरू किये गये ‘ऑपरेशन हॉक’ का ब्यौरा देते हुए अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई के अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन प्रभाग ने एजेंसी द्वारा दर्ज अलग-अलग मामलों में अब तक मैंगलोर निवासी शेख मुइज अहमद और दिल्ली निवासी मुकुल सैनी को गिरफ्तार किया है।

दोनों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने इस वर्ष की शुरुआत में उनके परिसरों पर छापेमारी की थी, जिस दौरान उनके डिजिटल उपकरणों से ‘बाल यौन शोषण सामग्री’ बरामद हुई थी, जिसे कथित तौर पर अमेरिकी लड़कियों को बहला-फुसलाकर प्राप्त किया गया था।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘मार्च 2024 के दौरान, मैंगलोर निवासी आरोपी शेख मुइज़ अहमद, ‘हाइज़ेनबर्ग7343’ नाम से सोशल मीडिया मंच ‘डिस्कॉर्ड’ के माध्यम से अमेरिका की नाबालिग लड़की के साथ ऑनलाइन चैट करता था।

उन्होंने कहा कि सैनी 2023-24 में ‘इजुमी#9412’, ‘इजुमी#7070’, ‘डेडएड#6873’ और ‘अरिसू’ आईडी का उपयोग कर मंच पर सक्रिय था।

प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी लड़कियों को ऑनलाइन चैट के दौरान यौन संबंधों के बारे में बात करने और अपनी अश्लील तस्वीरें और वीडियो साझा करने के लिए कहते थे। सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों ने नाबालिग पीड़ितों को ऑनलाइन अश्लील यौन गतिविधियों में शामिल होने के लिए भी धमकाया।

Tags: अमेरिकी लड़कियों की अश्लील वीडियो ऑनलाइन साझा
Previous Post

अयोध्या: मिल्कीपुर तहसील में लेखपाल वेद प्रकाश वर्मा को रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने किया ट्रैप, गिरफ्तार

Next Post

अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक उमानाथ हुए सेवानिवृत, विनय कुमार सिंह को मिला प्रभार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ में पहली बार एयर शो, सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने आसमान में बनाया तिरंगा

September 19, 2026
खेल

रोहित शर्मा के भविष्य पर रार और वीवीएस लक्ष्मण से मतभेद, अजीत अगरकर के जाने की क्या रही वजह?

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में वृद्ध महिला, दिव्यांग युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

September 19, 2026
Next Post

अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक उमानाथ हुए सेवानिवृत, विनय कुमार सिंह को मिला प्रभार

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group