Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

India-France ने 26 राफेल Naval version विमानों की खरीद के लिये अंतरसरकारी समझौते पर हस्ताक्षर, आपूर्ति 2030 त

admin by admin
April 28, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

नयी दिल्ली, भारत और फ्रांस ने सोमवार को भारतीय नौसेना के लिए लगभग 64,000 करोड़ रुपये की लागत से राफेल लड़ाकू विमानों के 26 नौसैनिक संस्करण खरीदने के वास्ते एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस समझौते में राफेल विमान के ढांचे के लिए उत्पादन सुविधा स्थापित करने के साथ-साथ भारत में विमान के इंजन, सेंसर और हथियारों के रखरखाव, मरम्मत और ओवरहालिंग सुविधाओं की स्थापना का प्रावधान है।

बयान में कहा गया कि इस समझौते से भारत में स्वदेशी हथियारों के एकीकरण के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में भी मदद मिलेगी। इन विमानों की आपूर्ति 2030 तक पूरी हो जाएगी, जिसके चालक दल को फ्रांस और भारत में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

फ्रांस की कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित, राफेल-मरीन लड़ाकू विमान समुद्री क्षेत्र में पूर्ण रूप से संचालन में सक्षम है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) द्वारा खरीद को मंजूरी दिए जाने के तीन सप्ताह बाद इस बड़े सौदे पर मुहर लगी।

संदर्भ शर्तों के अनुसार, अनुबंध पर हस्ताक्षर होने के लगभग पांच वर्ष बाद जेट विमानों की आपूर्ति शुरू होनी होगी।

जुलाई 2023 में रक्षा मंत्रालय ने कई दौर के विचार-विमर्श और मूल्यांकन परीक्षणों के बाद इस बड़े अधिग्रहण के लिए प्रारंभिक मंजूरी दे दी थी।

इस सौदे के तहत भारतीय नौसेना को राफेल (मरीन) लड़ाकू विमानों के निर्माता दसॉ एविएशन से हथियार प्रणाली और कलपुर्जे सहित संबंधित सहायक उपकरण भी मिलेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राफेल-मरीन और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा संचालित राफेल में समानताएं हैं।

उसने एक बयान में कहा, “राफेल-मरीन की खरीद से भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना दोनों के लिए विमान प्रशिक्षण और रक्षा सामग्री को अनुकूलित करने के साथ-साथ संयुक्त परिचालन क्षमता में भी काफी वृद्धि होगी।

इसमें कहा गया, “इन विमानों के शामिल होने से भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोतों की मारक क्षमता में काफी वृद्धि होगी।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस के सशस्त्र बल मंत्री सेबेस्टियन लेकॉर्नू ने अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए। भारत और फ्रांस के अधिकारियों ने समझौते, विमान पैकेज आपूर्ति प्रोटोकॉल और हथियार पैकेज आपूर्ति प्रोटोकॉल की हस्ताक्षरित प्रतियों का आदान-प्रदान किया।

Tags: India-France ने 26 राफेल Naval version
Previous Post

एनालॉग पनीर vs दूध का पनीर: रेस्तरां को बताना होगा, व्यंजन में हुआ है बिना दूध वाले पनीर का इस्तेमाल

Next Post

सुप्रीमकोर्ट सड़क परिवहन सचिव से पूछा- बड़े-बड़े राजमार्गों का निर्माण लेकिन सुविधाओं के अभाव में लोग.., गडकरी के कार्यो पर अवमानना

Related Posts

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

July 31, 2026
Next Post

सुप्रीमकोर्ट सड़क परिवहन सचिव से पूछा- बड़े-बड़े राजमार्गों का निर्माण लेकिन सुविधाओं के अभाव में लोग.., गडकरी के कार्यो पर अवमानना

Recent Posts

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group