Monday, September 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाके में तीन मजदूरों की मौत, भवन ध्वस्त

admin by admin
April 26, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

सहारनपुर जिले के देवबंद थाना इलाके में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाके के बाद आग लग जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गयी तथा भवन ढह गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज करीब दो किलोमीटर तक सुनी गयी और कंपन से ग्रामीणों को भूकंप के झटके सा एहसास हुआ।

सहारनपुर के जिलाधिकारी (डीएम) मनीष बंसल ने संवाददाताओं को बताया कि आज सुबह साढ़े चार बजे देवबंद थाना क्षेत्र के जडौदा जटट गांव में लाइसेंसी पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद आग लग गयी। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में काम करने वाले कुछ मजदूर आग में झुलस गए जिनमें तीन की मौत हो गयी।

डीएम ने बताया कि सूचना मिलते ही देवबंद पुलिस थाने की फॉरेंसिक टीम और दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुच गयीं तथा राहत कार्य शुरू कर दिया गया।

बंसल ने बताया कि पटाखा फैक्टरी का संचालन करने वाले तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस पटाखा फैक्टरी के पास लाइसेंस था।

उन्होंने कहा कि फैक्टरी में किस तरह का पटाखा बनाया जा रहा था इसकी जांच कराई जा रही है।

वहीं, फैक्टरी में कार्यरत कुछ मजदूरों और ग्रामीणों द्वारा राजमार्ग को जाम कर दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि मजदूरों और ग्रामीणों से बातचीत की जा रही है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

प्रदर्शनकारी मजदूरों के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन उन्हें वास्तविक जानकारी नहीं दे रहा है।

सूत्रों ने भारी नुकसान की आशंका जताई है, क्योंकि जिस समय हादसा हुआ फैक्टरी में कई लोग काम कर रहे थे और धमाके के कारण इमारत ढह गई। ग्रामीणों का आरोप है कि इस क्षेत्र में प्रशासन की लापरवाही के कारण ‘‘कई अवैध पटाखा फैक्ट्रियां संचालित’’ की जा रही है।

Tags: सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका
Previous Post

सिद्धार्थनगर: राप्ती नदी में तीन युवक डूबे, एक का शव बरामद

Next Post

KKR vs PBSK: केकेआर के खिलाफ पंजाब की मोर्चे से अगुवाई करने ईडन गार्डंस पर लौटे श्रेयस अय्यर

Related Posts

अयोध्या

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का फेरबदल: आशीष गोयल ऊर्जा विभाग से हटे, रणवीर प्रसाद को मिली ऊर्जा की कमान

September 20, 2026
अयोध्या

अयोध्या में हजारों महिलाओं ने दी साक्षरता परीक्षा, पढ़ाई की उम्र की कोई सीमा नहीं

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का तंज, सत्ता में आए तो रिमोट सेंसिंग विभाग से कराएंगे ‘कार कैसे पलटी’ की जांच

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

September 20, 2026
Next Post

KKR vs PBSK: केकेआर के खिलाफ पंजाब की मोर्चे से अगुवाई करने ईडन गार्डंस पर लौटे श्रेयस अय्यर

Recent Posts

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का फेरबदल: आशीष गोयल ऊर्जा विभाग से हटे, रणवीर प्रसाद को मिली ऊर्जा की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के...

अयोध्या में हजारों महिलाओं ने दी साक्षरता परीक्षा, पढ़ाई की उम्र की कोई सीमा नहीं

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, अयोध्या जिले की हजारों महिलाओं ने रविवार को आयोजित साक्षरता परीक्षा में शामिल होकर...

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का तंज, सत्ता में आए तो रिमोट सेंसिंग विभाग से कराएंगे ‘कार कैसे पलटी’ की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2020 में गैंगस्टर विकास दुबे की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत...

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन, जनौरा नाका पर तीन मकान ध्वस्त

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया के बीच अयोध्या में जिला प्रशासन ने रविवार को जनौरा नाका...

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, 20 सितंबर। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों की पार्टी में भूमिका...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group