Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ: RTI आवेदक ने राज्य सूचना आयुक्त पर फेंक कर मारा जूता, गिरफ्तार

admin by admin
April 23, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम पर बुधवार को राज्य सूचना आयोग कार्यालय में सुनवाई के दौरान कथित रूप से हमला किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी दीपक शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत बड़ी संख्या में आवेदन दाखिल करने के लिए जाने जाने वाले शुक्ला ने आयुक्त पर उस समय हमला किया, जब उसकी लंबित अपीलों और शिकायतों के संबंध में सुनवाई चल रही थी।

मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे काबू किया और गोमतीनगर में विभूति खंड पुलिस के हवाले कर दिया। आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, शुक्ला एक आदतन आरटीआई आवेदक है, जिसके सैकड़ों आवेदन विभिन्न विश्वविद्यालयों में लंबित हैं।

उसकी राज्य सूचना आयोग के समक्ष कई अपीलें और शिकायतें भी लंबित हैं। पूर्व में तत्कालीन सूचना आयुक्त अजय उप्रेती ने आयोग के समक्ष पेश होने से उसे प्रतिबंधित कर दिया था।

राज्य सूचना आयुक्त नदीम ऐसे कई आदतन आरटीआई अपीलकर्ताओं की सुनवाई की अध्यक्षता कर रहे हैं। मार्च 2025 में उन्होंने शुक्ला की 79 अपीलों और शिकायतों का निपटारा गुण-दोष के आधार पर किया था।

शुक्ला ने उन फैसलों की समीक्षा के लिए नई याचिकाएं दायर की थीं, जिसपर सुनवाई के दौरान उसने कथित तौर पर आयुक्त पर हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Tags: लखनऊ: RTI आवेदक ने राज्य सूचना आयुक्त
Previous Post

गोरखपुर में टोटल फास्ट-फूड में बॉयलर फटने में सात श्रमिक घायल, दो की हालत गंभीर

Next Post

पहलगाम जिहादी हमला: पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना, वायु सलाहकारों अवांछित घोषित

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में युवती को कार से टक्कर मारने का VIDEO वायरल, शाहनवाज पर FIR

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन रिसाव; 15 लोगों की हालत बिगड़ी

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में बाढ़ के बीच बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, 15 तेंदुए रेस्क्यू; दो मगरमच्छ भी पकड़े

September 16, 2026
Next Post

पहलगाम जिहादी हमला: पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना, वायु सलाहकारों अवांछित घोषित

Recent Posts

sanketik photo

सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67% बढ़ोतरी, ₹45 से बढ़कर ₹75 हुआ शुल्क; चांदी पर कोई बदलाव नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

मुंबई, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने त्योहारों से पहले सोने के आभूषण का हॉलमार्किंग शुल्क बढ़ाकर 75 रुपये कर दिया...

NADA की नई डोपिंग सूची में बड़ा एक्शन, एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर आजीवन प्रतिबंध; कई खिलाड़ी निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा बुधवार को जारी नवीनतम प्रतिबंध सूची में एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर...

लखनऊ में युवती को कार से टक्कर मारने का VIDEO वायरल, शाहनवाज पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवती को कार से टक्कर मारने और...

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

ललितपुर जिले के बानपुर क्षेत्र में स्थित गनेशपुरा का प्राचीन गणेश मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि...

Los Angeles में न्यूज हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत; बस हादसे की कवरेज के दौरान हुआ हादसा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के लॉस एंजिलिस में मंगलवार शाम एक न्यूज हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की चपेट में आ गया। हादसे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group