अयोध्या, मवई थाना क्षेत्र के मवई चौराहा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से सायकिल सवार एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थनीय लोगों ने घटना की सूचना मवई पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मवई संदीप कुमार त्रिपाठी तत्काल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव की पहचान कराने की काफी कोशिश की लेकिन मृतक के शव की पहचान नही हो सकी।
मृतक का शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई में रखवाकर पुलिस द्दारा मृतक के शव की पहचान कराने के लिए आसपास के गांवो में सम्पर्क कर पहचान कराने का काफी प्रयास किया गया लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
थाना प्रभारी संदीप त्रिपाठी ने बताया की अधेड़ अज्ञात व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।


