Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ के खिलाफ दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों को करना होगा अच्छा प्रदर्शन

admin by admin
April 22, 2025
in खेल, देश
0

लखनऊ, दिल्ली कैपिटल्स जब मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लखनऊ सुपर जाइंट्स का सामना करेगा तो उसकी उम्मीद रहेगी कि उसके सलामी बल्लेबाज फॉर्म में लौटकर टीम को अच्छी शुरुआत देंगे।

दिल्ली के सलामी बल्लेबाज वर्तमान सत्र में अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उसने सलामी जोड़ी के रूप में अभी तक चार बल्लेबाजों के साथ तीन संयोजन आजमाए हैं लेकिन इसके इसके बावजूद उसकी टीम पिछले पांच मैचों में पहले विकेट के लिए 23, 34, 00, 09 और 00 रन की साझेदारी ही निभा पाई है।

दिल्ली ने अब तक फाफ डु प्लेसी, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल और करुण नायर को सलामी बल्लेबाज के रूप में आजमाया है लेकिन उसे अपेक्षित परिणाम नहीं मिले हैं।

इसका संबंध डु प्लेसी की चोट से भी है और इस मैच से पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी की फिटनेस पर कड़ी नजर रहेगी।

दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर अभी तक बहुत गौर नहीं किया गया है क्योंकि उसकी टीम ने सात मैचों में से पांच में जीत हासिल की है और केएल राहुल की मौजूदगी वाले मध्य क्रम ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

लेकिन लखनऊ की टीम में दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान और शार्दुल ठाकुर जैसे कुशल गेंदबाज हैं जिनके सामने दिल्ली के बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा।

आवेश खान की डेथ ओवरों की शानदार गेंदबाजी के कारण लखनऊ ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को दो रन से हराया था जिससे निश्चित तौर पर उसकी टीम का मनोबल बढा होगा। इससे उसकी टीम ने दिखा दिया कि वह किसी भी परिस्थिति में जीत दर्ज कर सकती है।

इसके विपरीत लखनऊ की टीम के पास मिशेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन माक्ररम के रूप में शीर्ष क्रम में तीन धाकड़ बल्लेबाज हैं जिन्होंने अभी तक अपने अच्छे प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

दिल्ली और लखनऊ अभी तक अच्छा प्रदर्शन करके 10-10 अंक हासिल कर चुके हैं लेकिन दोनों टीमों के कप्तानों का प्रदर्शन अभी तक अच्छा नहीं रहा है।

ऋषभ पंत का रन बनाने के लिए संघर्ष करना लखनऊ के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने अभी तक आठ मैच में केवल 106 रन बनाए हैं जिसमें 63 रन की एक पारी भी शामिल है। उनका स्ट्राइक रेट 98 है जो चिंता का विषय है।

दिल्ली के खिलाफ पंत को मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, विपराज निगम और मुकेश कुमार की बेहतरीन गेंदबाजी इकाई से निपटना होगा।

दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल भी अभी तक उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। बल्लेबाजी में उन्होंने 159 के स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए हैं लेकिन उनकी गेंदबाजी चिंता का विषय है। वह अभी तक सात मैच में केवल एक विकेट ले पाए हैं और उनका इकोनॉमी रेट 9.36 है।

टीम इस प्रकार हैं:

लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन माक्ररम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, शमर जोसेफ, मणिमारन सिद्धार्थ, आर्यन जुयाल, आरएस हैंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह, मयंक कुलकर्णी, अर्शीन यादव।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकांडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दुशमंथा चमीरा, फाफ डु प्लेसी, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।

मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

Tags: लखनऊ के खिलाफ दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों
Previous Post

रामपुर में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन की मौत, एक घायल

Next Post

सऊदी अरब के एफ15 विमानों ने प्रधानमंत्री मोदी के विमान को सुरक्षा प्रदान की

Related Posts

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा
अयोध्या

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

July 30, 2026
बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी
देश

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

July 30, 2026
अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला
अंतराष्ट्रीय

ईरान के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागने के बाद, अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले

July 30, 2026
कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत
अंतराष्ट्रीय

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

July 30, 2026
Next Post

सऊदी अरब के एफ15 विमानों ने प्रधानमंत्री मोदी के विमान को सुरक्षा प्रदान की

Recent Posts

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

हरियाली तीज हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। यह त्योहार...

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक,   एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

अयोध्या, सरयू नदी का जलस्तर घटने के बीच गुरुवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम विनोद गुप्ता और तहसीलदार...

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में कथित रूप से अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मदाह करने वाले...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस...

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

बलरामपुर जिले के हरैया इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां महिलाओं, बुजर्गों और किसानों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group