अयोध्या, कृष्णा नगर कॉलोनी, नाका निवासी, श्रेयान्स कृष्णा पुत्र डॉक्टर शशिकांत यादव ने JEE मेंस 2025 में 99.2510 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त करते हुए देश में 11731 वाँ स्थान प्राप्त करते हुए अयोध्या का नाम गौरवान्वित किया है।
श्रेयान्स कृष्णा, जिंगल बेल अकादमी के छात्र रहे हैं। जिन्होंने वर्ष 2022 में हाई स्कूल की परीक्षा 96%, वर्ष 2024 में इंटरमीडिएट 94.00% अंकों के साथ उत्तीर्ण करते हुए अपने विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया था।
श्रेयान्स कृष्णा ने JEE मेंस परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होते हुए जनपद का नाम गौरवान्वित किया है ।
श्रेयान्स कृष्णा के पिता डॉ. शशिकांत यादव, आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमार द्वारा संचालित कृषि विज्ञान के नानपारा बहराइच में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं एवं उनके माता डॉ. नीलम यादव बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापिका के रूप में कार्य कर रही है।








