Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इलाहाबाद हाईकोर्ट: हिंदू महिला और पुरुष के बीच वैदिक रीति से हुआ विवाह वैध

admin by admin
April 18, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक मामले में कहा है कि हिंदू महिला और पुरुष के बीच आर्य समाज मंदिर में यदि वैदिक रीति रिवाज के मुताबिक विवाह होता है तो हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 के तहत वह वैध है।

इसने कहा कि विवाह स्थल मंदिर हो, घर हो या खुली जगह, यह मायने नहीं रखता।

इस टिप्पणी के साथ न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने महाराज सिंह नाम के एक व्यक्ति द्वारा दायर याचिका खारिज कर दी। महाराज सिंह ने बरेली के हफीजगंज पुलिस थाने में दर्ज दहेज की मांग के आपराधिक मामले को रद्द करने का अनुरोध किया था।

याचिकाकर्ता की दलील थी कि आर्य समाज मंदिर में उसका विवाह हिंदू रीति रिवाज के साथ नहीं हुआ और संबंधित आर्य समाज मंदिर द्वारा जारी विवाह प्रमाण पत्र फर्जी है।

याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि इस आपराधिक मुकदमे को रद्द किया जाना चाहिए क्योंकि आशीष मौर्य बनाम अनामिका धीमान के मामले में इस उच्च न्यायालय की खंडपीठ के निर्णय के मुताबिक, विवाह वैध नहीं था।

खंडपीठ ने अपने निर्णय में कहा था कि विवाह का पंजीकरण अपने आप में वैध विवाह का प्रमाण नहीं है और विवाह की वैधता के संबंध में यह निर्धारक कारक नहीं होगा।

हालांकि, न्यायमूर्ति देशवाल की अदालत ने कहा, “आर्य समाज मंदिर में वैदिक रीति रिवाज के मुताबिक विवाह होते हैं जिसमें कन्यादान, सात फेरे लगाना और मंत्रोच्चार के बीच दुल्हन की मांग में सिंदूर लगाना शामिल है। ये प्रक्रियाएं 1955 के अधिनियम की धारा 7 की जरूरतें पूरी करती हैं।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यद्यपि आर्य समाज द्वारा जारी प्रमाण पत्र, विवाह की वैधता को कानूनी बल नहीं प्रदान करते, लेकिन ये प्रमाण पत्र रद्दी के कागज नहीं होते क्योंकि इन्हें शादी कराने वाले पुरोहित द्वारा मुकदमे की सुनवाई के दौरान भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के प्रावधानों के मुताबिक सिद्ध किया जा सकता है।

Tags: वैदिक रीति से हुआ विवाह वैध
Previous Post

प्रयागराज: उच्च न्यायिक सेवाओं से जुड़े छह नए न्यायाधीश ली शपथ

Next Post

बहराइच: महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गांववालों ने निर्वस्त्र कर बैलगाड़ी से बांधा, दीं यातनाएं

Related Posts

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

August 3, 2026
एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

August 2, 2026
Next Post

बहराइच: महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गांववालों ने निर्वस्त्र कर बैलगाड़ी से बांधा, दीं यातनाएं

Recent Posts

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के तेज रफ्तार डीसीएम (छोटा ट्रक) का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से टकराने के...

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group