Saturday, May 17, 2025
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result

बहराइच: महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गांववालों ने निर्वस्त्र कर बैलगाड़ी से बांधा, दीं यातनाएं

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
4 weeks ago
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
A A
बहराइच: महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गांववालों ने निर्वस्त्र कर बैलगाड़ी से बांधा, दीं यातनाएं

बहराइच, विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत मझवा बनकट गांव में एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी एक युवक को कथित तौर पर गांव वालों ने निर्वस्त्र कर, उसे रस्सी से बैलगाड़ी से बांधकर उसकी पिटाई की और कई तरह की यातनाएं दीं।

बृहस्पतिवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक के परिजन की तहरीर पर शुक्रवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

Related articles

प्रतापगढ़ में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

सुलतानपुर में दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, तीन अन्य घायल

बिजनौर में अपराधियों को पकड़ने के लिए नहर में कूदे कांस्टेबल की करंट लगने से मौत

बिजनौर में अपराधियों को पकड़ने के लिए नहर में कूदे कांस्टेबल की करंट लगने से मौत

इस्लामिक स्टेट से ‘स्वयं प्रेरित’ समूह के अमरावती हत्याकांड को अंजाम देने की आशंका

NIA ने मुंबई हवाई अड्डे से ISIS ‘स्लीपर सेल’ के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

बहराइच प्रशासन ने गाजी मसूद की दरगाह पर जेठ मेला की अनुमति देने से किया इनकार

बहराइच में मसूद गाजी की दरगाह पर उर्स का आयोजन रोकने के मामले में सुनवाई 19 मई को

बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें बैलगाड़ी से रस्सी से बंधे एक युवक की कुछ लोग पिटाई कर रहे हैं।

पुलिस उपाधीक्षक रमेश पाण्डेय ने शुक्रवार को कहा कि थाना विशेश्वरगंज में आयशा नामक महिला की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।

पांडेय ने बताया कि आयशा ने अपनी शिकायत में बताया विगत 3 अप्रैल को ग्राम मझवा बनकट के पास उसके देवर मुबारक अली को रस्सी से बांधकर मारा-पीटा गया जिसका परिजनों ने इलाज कराया है। उन्होंने मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।

विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है, तफ्तीश की जा रही है। उन्होंने बताया,‘‘मामला दो समुदायों के बीच का है लेकिन यहां किसी तरह के साम्प्रदायिक विद्वेष जैसी कोई बात नहीं है। फिर भी गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है।’’

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि मुबारक अली के खिलाफ इसी माह गांव की एक महिला से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

एफआईआर में घटना की तारीख अप्रैल के शुरुआती दिनों की बताई गयी, लेकिन पीड़ित पक्ष ने एफआईआर कुछ दिन बाद दर्ज कराई थी। तब से आरोपी मुबारक अली फरार था, पुलिस उसकी तलाश में थी।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को मारपीट का जो वीडियो वायरल हुआ उसकी जानकारी पुलिस को पहले नहीं थी। उन्होंने बताया कि युवक के साथ हुई मारपीट के संबंध में शुक्रवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Tags: बहराइच: महिला से दुष्कर्म के आरोपी
Previous Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट: हिंदू महिला और पुरुष के बीच वैदिक रीति से हुआ विवाह वैध

Next Post

RCB vs PBKS: पंजाब के स्पिन आक्रमण के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा RCB के बल्लेबाजों को

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

No Content Available
Load More
Next Post
धर्मशाला में PBKS vs RCB आज: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की नजरें लगातार चौथी जीत पर

RCB vs PBKS: पंजाब के स्पिन आक्रमण के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा RCB के बल्लेबाजों को

Dilip Ghosh Marriage: भाजपा कार्यकर्त्री रिंकू सिंह के साथ सात फेरे लेंगे पश्चिम बंगाल के पूर्व भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष

Dilip Ghosh Marriage: भाजपा कार्यकर्त्री रिंकू सिंह के साथ सात फेरे लेंगे पश्चिम बंगाल के पूर्व भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष

पंजाब में कई आतंकवादी हमलों में वांछित हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पासिया को FBI ने किया गिरफ्तार

पंजाब में कई आतंकवादी हमलों में वांछित हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पासिया को FBI ने किया गिरफ्तार

Bangladesh की पूर्व ‘ब्यूटी क्वीन’ पर सऊदी अरब के राजनयिक को ब्लैकमेल करने का आरोप

Bangladesh की पूर्व ‘ब्यूटी क्वीन’ पर सऊदी अरब के राजनयिक को ब्लैकमेल करने का आरोप

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in