अयोध्या में झाड़ फूंक के चक्कर में एक तांत्रिक की हत्या कर दी गई। पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला थाना इनायत नगर के डोभियारा गांव का है। यहां बीते दिनों राज बहादुर यादव उर्फ बाबा बेचन दास नाम के एक तांत्रिक की हत्या हुई थी। मामले की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी हुई थी।
इसी दौरान पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले एक संदेही युवक रोहित चौरसिया को हिरासत में लेकर पूछताछ तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
उसने पुलिस को बताया कि उसे शक था तांत्रिक झाड़-फूंक कर उनके परिवार को बीमार कर रहा है। रात में बेटी को तांत्रिक से झाड़ फूंक कराते देख लिया था। इसके बाद वह तैश में आकर तांत्रिक की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तारी/अनावरित करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
2.उ0नि0 अविनाश सिंह थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
3.उ0नि0 आलोक कुमार सिंह थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
4.म0उ0नि0 सोनाली गुप्ता थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या
5.हे0का0 ऋषिकेश दुबे थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
6.हे0का0 मनीष तिवारी थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
7.का0 धीरेन्द्र मिश्रा थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
8.का0 आशीष सिंह थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
9.का0 नवीनराय थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
10म0का0 अंजना यादव थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।


