Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सॉल्ट और कोहली का अर्धशतक, RCB ने RR को नौ विकेट से रौंदा

admin by admin
April 13, 2025
in खेल, देश
0

जयपुर, फिल सॉल्ट और विराट कोहली के अर्धशतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट से रौंद दिया।

सॉल्ट (65 रन, 33 गेंद, छह छक्के, पांच चौके) और कोहली (नाबाद 62, 45 गेंद, चार चौके, दो छक्के) के बीच पहले विकेट की 92 रन की तेजतर्रार साझेदारी से आरसीबी ने 174 रन के लक्ष्य को 17.3 ओवर में एक विकेट पर 175 रन बनाकर हासिल कर लिया।

कोहली ने देवदत्त पडिक्कल (नाबाद 40, 28 रन, पांच चौके, एक छक्का) के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

राजस्थान रॉयल्स ने इससे पहले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (75 रन, 47 गेंद, 10 चौके, दो छक्के) के अर्धशतक से चार विकेट पर 173 रन बनाए।

जायसवाल ने रियान पराग (30) के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी भी की। ध्रुव जुरेल ने अंत में 23 गेंद में दो चौकों और दो छक्कों से नाबाद 35 रन की पारी खेलकर टीम को चुनौतपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे आरसीबी को सॉल्ट और कोहली ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावर प्ले में 65 रन जोड़े। सॉल्ट ने जोफ्रा आर्चर पर चौके और छक्के के साथ अपनी पारी की शुरुआत की जबकि कोहली ने तुषार देशपांडे पर चौका जड़ा।

सॉल्ट ने आर्चर के दूसरे ओवर में चौका और छक्का मारा जबकि कोहली सात रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब संदीप शर्मा की गेंद पर पराग उनका कैच लपकने में नाकाम रहे। सॉल्ट ने महेश तीक्षणा और संदीप शर्मा पर भी छक्के मारे। संदीप की गेंद पर हालांकि सॉल्ट भाग्यशाली रहे जब कवर्स में जायसवाल ने उनका कैच टपका दिया।

सॉल्ट ने वानिंदु हसरंगा पर चौके के साथ 28 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और फिर इस स्पिनर पर छक्का भी जड़ा। सॉल्ट ने कुमार कार्तिकेय पर भी छक्का मारा लेकिन अगली गेंद को डीप मिडविकेट पर जायसवाल के हाथों में खेल गए।

आरसीबी के रनों का शतक 10वें ओवर में पूरा हुआ। कोहली ने कार्तिकेय और हसरंगा पर छक्के के साथ 39 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। पडिक्कल ने देशपांडे पर चौके और छक्के के बाद संदीप पर चौके के साथ टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जिसके बाद जायसवाल और संजू सैमसन (15) ने पावर प्ले में 45 रन जोड़कर टीम को सतर्क शुरुआत दिलाई।

जायसवाल ने भुवनेश्वर कुमार पर चौके से खाता खोला और फिर यश दयाल की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा। सैमसन हालांकि जूझते हुए नजर आए और पावर प्ले में उन्होंने एकमात्र चौका जोश हेजलवुड पर जड़ा।

इसके बाद कप्तान सैमसन का धैर्य जवाब दे गया। वह कृणाल पंड्या की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश क्रीज से आगे बढ़े और जितेश शर्मा ने उन्हें स्टंप कर दिया। वह 19 गेंद में सिर्फ एक चौका लगा पाए।

जायसवाल और पराग ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। पराग ने सुयश शर्मा का स्वागत दो चौकों के साथ किया और फिर कृणाल पर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगाया।

जायसवाल ने 13वें ओवर में कृणाल पर एक रन के साथ 35 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और इसी ओवर में चौके के साथ टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।

यश ने गेंदबाजी में वापसी करते हुए पराग को कोहली के हाथों कैच कराके राजस्थान को दूसरा झटका दिया। उन्होंने 22 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का मारा।

जायसवाल भी यश के इस ओवर में भाग्यशाली रहे जब कवर्स में लियाम लिविंगस्टोन ने उनका कैच टपका दिया। रॉयल्स ने 15 ओवर में दो विकेट पर 114 रन बनाए।

जायसवाल ने 16वें ओवर में हेजलवुड की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा लेकिन इसी ओवर में सीधी गेंद को चूककर पगबाधा हो गए।

जुरेल ने सुयश और यश पर छक्के के साथ रन गति में इजाफा करने की कोशिश की। सुयश की गेंद पर हालांकि कोहली ने उनका कैच भी टपकाया।

आरसीबी की ओर से जोश हेजलवुड (26 रन पर एक विकेट), कृणाल (29 रन पर एक विकेट), भुवनेश्वर (32 रन पर एक विकेट) और यश (36 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया।

Tags: RCB ने RR को नौ विकेट से रौंदा
Previous Post

नेपाल: बीरगंज में हनुमान जयंती पर हिंसक झड़प के बाद लागू कर्फ्यू रविवार आधी रात तक बढ़ा

Next Post

Video, बंगाल : हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद से सैकड़ों लोग भागे, नदी पार कर मालदा में ली शरण

Related Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस
देश

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

July 28, 2026
अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
Next Post

Video, बंगाल : हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद से सैकड़ों लोग भागे, नदी पार कर मालदा में ली शरण

Recent Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group