Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में कंपोजिट विद्यालय रामघाट में छात्रों का वार्षिक परीक्षाफल वितरण, बोले- SN बागी शिक्षक और अभिभावक का होना चाहिए पूरक

admin by admin
April 7, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने के साथ-साथ अनुशासित और संस्कार युक्त बनाने की जिम्मेदारी विद्यालय के शिक्षकों व उनके अभिभावकों की है। शिक्षक बिना अभिभावकों का उचित सहयोग पाये बच्चों को योग्य नागरिक नहीं बना सकते‌।

उक्त उद्गार व्यक्त किया अयोध्या नागरिक मंच के संयोजक एसएन बागी ने अयोध्या धाम के परमहंस रामचंद्र दास वार्ड की कांशीराम कॉलोनी में स्थित परिषदीय कंपोजिट विद्यालय रामघाट के मेधावी छात्रों को वार्षिक परीक्षाफल और पुरस्कार देकर पुरस्कार करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए।

उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की अपने बच्चों के प्रति काफी जिम्मेदारियां हैं उन्हें समय-समय पर अपने बच्चों के विद्यालय जाकर उनकी पढ़ाई-लिखाई का परीक्षण करना चाहिए,साथ ही विद्यालय की समस्याओं को भी हल कराने के लिए शासन- प्रशासन और सरकार पर दबाव डालना चाहिए।

विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी का दायित्व है कि वह जिले के उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए विद्यालय को समस्या विहीन बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें, जिससे विद्यालय का विकास हो सके। विद्यालयों में शिक्षकों की कमी रहने पर बच्चों की समुचित पढ़ाई कैसे हो सकती है? हमारे जनप्रतिनिधियों को इसका ध्यान रखना चाहिए।

विद्यालय के आसपास साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखते हुए मादक पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए नगर निगम पुलिस विभाग व शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को विशेष ध्यान देना चाहिए।

कक्षा 5 व कक्षा 8 के मेधावी छात्रों को वार्षिक परीक्षाफल व पुरस्कार मुख्य अतिथि के अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि अनूप कुमार श्रीवास्तव पत्रकार, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा श्रीमती आशा पाण्डेय व उपाध्यक्षा श्रीमती संगीता तिवारी द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर आए अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापक राघवेंद्र मिश्र द्वारा माल्यार्पण करके तथा सहयोगी शिक्षिका सुश्री डोली द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट करके किया गया।

वार्षिक परीक्षाफल और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन करके मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए तथा बच्चों के साथ अतिथियों व अभिभावकों ने भोजन भी ग्रहण किया।

Tags: वार्षिक परीक्षाफल और पुरस्कार वितरण
Previous Post

रामनवमी के दिन दुकान से चोर ने चुराए 2.45 लाख रुपये, छह महीने में पैसे लौटाने का वादा किया

Next Post

Delhi Airport पर सीमा शुल्क विभाग ने ड्रोन, आईफोन, सोना किया जब्त

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

September 15, 2026
अयोध्या

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

September 15, 2026
Next Post

Delhi Airport पर सीमा शुल्क विभाग ने ड्रोन, आईफोन, सोना किया जब्त

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group