Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Delhi Airport पर सीमा शुल्क विभाग ने ड्रोन, आईफोन, सोना किया जब्त

admin by admin
April 7, 2025
in देश, व्यापार जगत
0

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने अलग-अलग मामलों में चार ड्रोन, छह आईफोन 16 प्रो मैक्स और करीब दो किलोग्राम सोना जब्त किया है।

ड्रोन और मोबाइल फोन की बरामदगी के मामले में विभाग ने बताया कि दुबई से 28 मार्च को आए एक भारतीय यात्री को टर्मिनल-तीन के ग्रीन चैनल के निकास द्वार पर संदेह के आधार पर रोका गया।

सीमा शुल्क विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एक्स-रे जांच के दौरान बैग में कुछ संदिग्ध छवियां देखी गईं। हालांकि ‘डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर’ से जांच में कोई संकेत नहीं मिला। बाद में यात्री के सामान की जांच करने पर उसके बैग से चार ड्रोन और छह आईफोन 16 प्रो मैक्स बरामद किए गए।’’

विभाग के अनुसार, ये सामान छिपाकर लाए गए थे और व्यावसायिक मात्रा में पाए गए। विभाग ने कहा कि इन सामानों के उपयोग और सीमा शुल्क अधिनियम के संभावित उल्लंघनों की जांच की जा रही है।

सोने की तस्करी के मामलों में विभाग ने बताया कि 28 मार्च को ही बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री को संदेह के आधार पर रोका गया। ‘एक्स-रे’ जांच में उसके बैग में संदिग्ध छवियां मिलीं। हालांकि, मेटल डिटेक्टर से कोई संकेत नहीं मिला।

Customs, IGI Airport
Date: 28/29.03.2025 (Night Shift)
Ops: AIU, IGI Airport, New Delhi

Based on spot profiling, an Indian passenger arriving from Dubai to Delhi by Flight No. EK-512 dated 28.03.2025 was intercepted at the exit of the green channel at Terminal 3, IGI Airport.… pic.twitter.com/OSV3VpZfHc

— Delhi Customs (Airport & General) (@AirportGenCus) April 7, 2025

सीमा शुल्क विभाग ने कहा, ‘‘बाद में जांच में यात्री के जूतों में छिपाए गए दो पाउच मिले, जिनमें पीले रंग के रासायनिक पेस्ट के रूप में सोना था। इनका कुल वजन (पैकेजिंग सहित) 282 ग्राम था।’’

एक अन्य मामले में, पांच अप्रैल को कोच्चि से आए एक यात्री को सोने की तस्करी के संदेह में पकड़ा गया।

उसके पास से नीले और हरे रंग के छह पाउच बरामद किए गए जिनमें पेस्ट के रूप में विदेशी मूल का सोना था। जांच में इन पाउच से 1,105 ग्राम सोना निकाला गया, जिसकी कीमत 94,16,191 रुपये आंकी गई है। यात्री ने सोने के तस्करी की बात स्वीकार की है।

तीसरे मामले में, चार अप्रैल को कोलकाता से आए एक यात्री को रोका गया।

उसकी विस्तृत तलाशी में स्केट्स के पहियों और ट्रॉली बैग की धातु छड़ में छिपाई गई आठ मरकरी-कोटेड बेलनाकार छड़ें, दो छल्ले और एक छड़ी बरामद की गई। कुल सामग्री का वजन 488 ग्राम था जिसे गलाकर 473 ग्राम सोना निकाला गया।

सीमा शुल्क विभाग ने कहा कि इन सभी मामलों में सामान के स्रोत, उद्देश्य और उपयोग की जांच जारी है।

Tags: आईफोनसोना किया जब्त
Previous Post

अयोध्या में कंपोजिट विद्यालय रामघाट में छात्रों का वार्षिक परीक्षाफल वितरण, बोले- SN बागी शिक्षक और अभिभावक का होना चाहिए पूरक

Next Post

न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा व सीडी सिंह ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के बने न्यायाधीश

Related Posts

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय
अयोध्या

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

July 30, 2026
Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

July 30, 2026
CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा
देश

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

July 30, 2026
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा
अयोध्या

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

July 30, 2026
Next Post

न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा व सीडी सिंह ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के बने न्यायाधीश

Recent Posts

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

आज से सावन (श्रावण) मास की शुरुआत हो चुकी है। यह पवित्र महीना केवल भगवान शिव की पूजा तक सीमित...

Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच बृहस्पतिवार को एक-दूसरे के ठिकानों पर मिसाइल दागने का सिलसिला फिर शुरू होने के साथ...

CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने ई-वे बिल प्रणाली में प्रस्तावित दो बदलाव के अमल पर फिलहाल...

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

हरियाली तीज हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। यह त्योहार...

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक,   एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

अयोध्या, सरयू नदी का जलस्तर घटने के बीच गुरुवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम विनोद गुप्ता और तहसीलदार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group