Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गाजियाबाद: भाजपा के लोनी विधायक ने दिया कारण बताओ नोटिस का जवाब, कहा-मुझे मारने की साजिश रची गई

admin by admin
March 31, 2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

गाजियाबाद के लोनी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नंद किशोर गुर्जर ने पार्टी द्वारा अनुशासनहीनता के लिए जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब भेज दिया है और आरोप लगाया कि शहर में एक कलश यात्रा के दौरान सांप्रदायिक तनाव पैदा करने और उनकी हत्या करने की साजिश रची गई थी।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी को 27 मार्च को भेजे जवाब में गुर्जर ने यह दावा किया कि लखनऊ में तैनात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी ने उन्हें पहले ही सूचित कर दिया था कि स्थानीय पुलिस राम कथा से पहले विधायक द्वारा आयोजित कलश यात्रा के दौरान बाधा उत्पन्न करेगी।

अपने स्पष्टीकरण पत्र में गुर्जर ने कहा, ‘‘राम कथा से पहले लगभग 11 हजार महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर जा रही थीं, जिन्हें पुलिस ने यह कहकर रोक लिया कि आयोजकों ने कलश यात्रा की अनुमति नहीं ली है। पुलिस ने उनके और कुछ समर्थकों के साथ मारपीट की जिससे उन्हें चोटें आईं।

गुर्जर ने बताया कि उन्होंने कलश यात्रा के लिए लोनी प्रशासन से अनुमति ले ली थी।

उन्होंने कहा, ‘‘…लेकिन पुलिस ने उपवास में सिर पर कलश रखकर नंगे पैर चल रही महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। तीन मुस्लिम लड़कों ने मुझे पहले ही बता दिया था कि पुलिस ने उनके साथ मिलकर लोनी में सांप्रदायिक दंगा भड़काने के लिए छतों से पत्थरबाजी करने की योजना बनाई थी। पुलिस इसे मुझ पर गोली चलाने का बहाना बनाना चाहती थी।

विधायक ने अपने जवाब में कहा, ‘‘लखनऊ में तैनात एक आईपीएस अधिकारी ने मुझे पहले ही सूचित कर दिया था कि पुलिस कलश यात्रा में बाधा उत्पन्न करेगी और मुझ पर लाठियां बरसाएगी। यहां तक ​​कि मुझे गोली भी मारी जा सकती है।

संपर्क किये जाने पर गुर्जर ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘अगर राम कथा का आयोजन करना अनुशासनहीनता है तो राम कथा का आयोजन न करने का निर्देश दिया जाना चाहिए…तब मैं इस पर विचार करूंगा। अभी तक महिलाओं पर लाठीचार्ज के लिए किसी पुलिसकर्मी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसलिए मेरा मानना ​​है कि पार्टी इस पर जरूर विचार करेगी।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने 23 मार्च को राज्य सरकार के खिलाफ गुस्सा जताने और तल्ख बयानबाजी के बाद अनुशासनहीनता के आरोप में गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

गुर्जर को जारी कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि ‘‘पिछले कुछ समय से आप सार्वजनिक स्थानों पर सरकार की आलोचना कर रहे हैं और आपके बयानों तथा कार्यों से पार्टी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

नोटिस में कहा गया, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार, आपको (गुर्जर) यह पत्र प्राप्त होने के सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने के लिए सूचित किया जाता है कि आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए?

गुर्जर ने 21 मार्च को एक प्रेस वार्ता में आरोप लगाया था कि उत्तर प्रदेश में ‘‘अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार’’ है और अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह कर रहे हैं और सरकारी खजाने को लूट रहे हैं।

गुर्जर फटे कुर्ते में प्रेस वार्ता में शामिल हुए और दावा किया कि ‘‘पुलिस ने मेरे कपड़े फाड़ दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य सचिव ‘‘महाराज जी’’ (योगी आदित्यनाथ) को नियंत्रित कर रहे हैं।गुर्जर ने कहा था, ‘‘मुख्य सचिव दुनिया के सबसे भ्रष्ट अधिकारी हैं। अधिकारियों ने अयोध्या में जमीन लूटी है।

Tags: कारण बताओ नोटिस का जवाब
Previous Post

बलिया में अवैध रूप से हथियार बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Next Post

मेरठ में ईद की नमाज के बाद एक ही समुदाय के दो गुटों में हिंसक झड़प, कई घायल, तीन गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

September 14, 2026
Next Post

मेरठ में ईद की नमाज के बाद एक ही समुदाय के दो गुटों में हिंसक झड़प, कई घायल, तीन गिरफ्तार

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group