Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सपा प्रमुख ने आईएएस अधिकारी के निलंबन को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

admin by admin
March 26, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार के मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अभिषेक प्रकाश के निलंबन को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा।

यादव ने कन्नौज में जारी महायज्ञ में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, “इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस को एक आईएएस अधिकारी की तलाश करनी पड़ रही है।

इस टिप्पणी का संदर्भ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश से है, जिन्हें पिछले सप्ताह भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित कर दिया गया था।

राज्य सरकार के एक बयान के मुताबिक, मामले में कथित रूप से शामिल एक बिचौलिए निकंत जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। लखनऊ के रहने वाले 40 वर्षीय जैन को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गोमती नगर में हिरासत में लिया गया।

जैन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(5) (जबरन वसूली) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 12 और 13 के तहत आरोप हैं।

वर्ष 2006 बैच के आईएएस अधिकारी प्रकाश को सौर उद्योग के एक निवेशक द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद निलंबित कर दिया गया था। शिकायत में जैन पर प्रकाश के नाम से परियोजनाओं के लिए मंजूरी देने के लिए कमीशन मांगने का आरोप लगाया गया था। निवेशक ने आरोप लगाया कि जैन ने अधिकार प्राप्त समिति और राज्य मंत्रिमंडल से मंजूरी में तेजी लाने के लिए पांच प्रतिशत रिश्वत मांगी थी।

हालांकि प्राथमिकी में प्रकाश का नाम स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया लेकिन उनकी भूमिका जांच के दायरे में आई है, जिसकी वजह से उन्हें निलंबित कर दिया गया है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रकाश की भागीदारी की जांच किये जाने की पुष्टि की है।

अभिषेक प्रकाश ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था और कोविड-19 महामारी (2019-2022) के दौरान लखनऊ सहित कई जिलों में जिलाधिकारी का पद संभाला। उन्होंने स्वास्थ्य और गृह विभागों में विशेष सचिव के रूप में भी काम किया है।

Tags: भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Previous Post

बाबाबाज़ार: शिक्षक ने छात्र की बेरहमी से पिटाई की, केस दर्ज

Next Post

शामली में भाजपा पदाधिकारी हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार

Related Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना
उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

August 1, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

August 1, 2026
Next Post

शामली में भाजपा पदाधिकारी हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार

Recent Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group