Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दुष्कर्म को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की टिप्पणी पर सुप्रीमकोर्ट की रोक, निर्णय से पीड़ित लड़की का परिवार खुश

admin by admin
March 26, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

प्रयागराज, प्रदेश के कासगंज जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की कोशिश के मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्णय से पीड़ित परिवार काफी खुश है। यह जानकारी पीड़ित परिवार की तरफ से उच्चतम न्यायालय में पैरवी कर रहीं अधिवक्ता रचना त्यागी ने दी।

उच्चतम न्यायालय ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्णय पर बुधवार को रोक लगा दी और उच्च न्यायालय के निर्णय को “स्तब्ध करने वाला और कानून की समझ से परे” करार दिया।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा था कि एक लड़की का निजी अंग पकड़ना और उसकी पायजामी का नाड़ा खोलना भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म) का मामला नहीं है, बल्कि ऐसा अपराध धारा 354(बी) (किसी महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला) के तहत अपराध की श्रेणी में आता है।

त्यागी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, “पीड़ित लड़की की मां इस निर्णय से काफी खुश है, क्योंकि नवंबर, 2021 की घटना के बाद से उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो रही थी। जनवरी, 2022 में लड़की की मां ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 156(3) के तहत जनपद अदालत में शिकायत की।

उन्होंने बताया, ‘‘उस दिन से लेकर आज तक उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। पिछले साढ़े तीन साल में न तो निचली अदालत ने और न ही उच्च न्यायालय ने प्राथमिकी दर्ज करने का कोई निर्देश दिया। यह (दुष्कर्म) एक संज्ञेय अपराध है और इसमें प्राथमिकी दर्ज होनी ही चाहिए।

त्यागी ने कहा, “जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एलायंस ने उच्च न्यायालय के निर्णय को चुनौती दी। हमने उच्च न्यायालय में यह मुद्दा उठाया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई और निचली अदालत द्वारा आरोपियों के खिलाफ धारा 376 (दुष्कर्म) और पॉक्सो की धारा 18 के तहत जारी समन को उच्च न्यायालय ने हल्का कर दिया।

उन्होंने बताया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नवंबर, 2024 में इस मामले में आदेश सुरक्षित रख लिया था और 17 मार्च को निर्णय दिया। यह (निर्णय) पूरी तरह से अमानवीय है। त्यागी ने बताया कि यह परिवार बेहद गरीब है और लड़की अपने तीन भाइयों में इकलौती बहन है।

इस मामले के तथ्यों के मुताबिक, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) की अदालत में एक आवेदन दाखिल कर आरोप लगाया गया था कि 10 नवंबर, 2021 को शाम करीब पांच बजे शिकायतकर्ता महिला अपनी 14-वर्षीय बेटी के साथ ननद के घर से लौट रही थी।

महिला के गांव के ही रहने वाले पवन, आकाश और अशोक रास्ते में उसे मिले और पूछा कि वह कहां से आ रही है। जब महिला ने बताया कि वह अपनी ननद के घर से लौट रही है, तो उन्होंने बेटी को मोटरसाइकिल से घर छोड़ने की बात कही। महिला ने बेटी को उनके साथ जाने दिया।

इन आरोपियों ने रास्ते में ही मोटरसाइकिल रोक दी और लड़की का निजी अंग पकड़ लिया और आकाश लड़की को खींचकर पुलिया के नीचे ले गया, जहां उसने लड़की की पायजामी का नाड़ा तोड़ दिया। लड़की चीखने लगी, इसके बाद चीख सुनकर दो व्यक्ति वहां पहुंच गए। आरोपियों ने दोनों व्यक्तियों को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए।

इस मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में पीड़ित लड़की की तरफ से पैरवी करने वाले शासकीय अधिवक्ता से संपर्क नहीं हो सका।

Tags: सुप्रीमकोर्ट की रोक
Previous Post

Chaitra Navratri : होगी हिंदू नववर्ष की शुरुआत; घटस्थापना और कलश स्थापना? रखें इन बातों का विशेष ध्यान?

Next Post

अलीगढ़ में जूस विक्रेता को मिला 7.79 करोड़ रुपये का आयकर नोटिस

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
Next Post

अलीगढ़ में जूस विक्रेता को मिला 7.79 करोड़ रुपये का आयकर नोटिस

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group