Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बरेली में फर्जी खुफिया नेटवर्क चलाने वाला ठग गिरफ्तार

admin by admin
March 25, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बरेली जिले में पुलिस ने फर्जी खुफिया संगठन का निदेशक बनकर लोगों से उसका पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज बनाने के नाम पर मोटी रकम वसूलने वाले एक कथित ठग को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक (शहर) मानुष पारीक ने बताया कि आरोपी विजय मैसी खुद को ‘कोवर्ट इंटेलिजेंस नेटवर्क सोशल वेलफेयर एसोसिएशन’ नामक एक फर्जी संगठन का निदेशक बताता था और फर्जी पहचान दस्तावेज तैयार करने के लिए मोटी रकम वसूलता था।

उन्होंने बताया कि पुलिस को मैसी के बारे में सूचनाएं मिली थीं जिनकी जांच कराई गई तथा जांच में आरोप सही पाये जाने के बाद पुलिस और विशेष कार्य बल (एसओजी) की संयुक्त टीम ने सोमवार शाम पटेल नगर में छापा मारकर मैसी को उसके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया।

पारीक के अनुसार छापे के दौरान कई जाली दस्तावेज और सामग्री जब्त की गई। पूछताछ में मैसी ने खुलासा किया कि वह उत्तराखंड के चंपावत जिले के बनबसा के बामनपुरी का रहने वाला है और फिलहाल बरेली के इज्जतनगर स्थित आशुतोष सिटी में रहता है।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने केवल 12वीं तक पढ़ाई की है और उसके पास कोई कानूनी डिग्री या योग्यता नहीं है।

पुलिस का कहना है कि मैसी ने पूछताछ में बताया है कि इससे पहले वह उत्तराखंड में एक सुरक्षा कंपनी में काम करता था और फिर जालसाजी में लग गया। मैसी ने कुबूल किया कि उसने लोगों को लुभाने के लिए ‘कोवर्ट इंटेलिजेंस नेटवर्क सोशल वेलफेयर सोसाइटी’ नाम का इस्तेमाल किया और अनेक लोगों को सोसाइटी का पहचान पत्र जारी कर उनसे पैसे ऐंठे।

पारीक के अनुसार मैसी ने बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में अपना फर्जी कारोबार स्थापित किया था। पुलिस ने मौके से पुलिस के रंग के पहचान पत्र, विभिन्न विभागों के नियुक्ति पत्र और आवेदन पत्र, बरेली, रुद्रपुर के जिलाधिकारियों को संबोधित पत्र, पेन ड्राइव एवं अन्य सामग्री जब्त की है। एक कार भी जब्त की गयी है जिस पर ‘निदेशक’ लिखा है।

पारीक का कहना है कि मैसी ने फर्जी खुफिया नेटवर्क आईडी कार्ड जारी किए जिनका इस्तेमाल लोग टोल शुल्क और पुलिस जांच से बचने के लिए करते थे। पुलिस अब उसके नेटवर्क की जांच कर रही है और धोखाधड़ी में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है।

https://x.com/bareillypolice/status/1904458205276655884

Tags: बरेली में फर्जी खुफिया नेटवर्क चलाने वाला ठग गिरफ्तार
Previous Post

रुदौली अग्नि शमन फायर स्टेशन का महानिदेशक ने किया निरीक्षण

Next Post

लखनऊ: ईद पर 32 लाख गरीब मुसलमानों को ‘सौगात-ए-मोदी’ किट देगा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा

Related Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना
उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

August 1, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

August 1, 2026
Next Post

लखनऊ: ईद पर 32 लाख गरीब मुसलमानों को ‘सौगात-ए-मोदी’ किट देगा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा

Recent Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group