Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नोएडा: 50 लाख रुपये की बीमा राशि पाने के लिए बेटे ने की पिता की हत्या, गिरफ्तार

admin by admin
March 23, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

नोएडा में 50 लाख रुपये की बीमा राशि पाने के लिए पिता की हत्या करने के आरोप में बेटे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कासना थाना में पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था लेकिन जब मामले की जांच किये जाने के बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर पुलिस उपायुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले संतोष बोसक के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी वर्तमान में बुलंदशहर के सिकंदराबाद थानाक्षेत्र के बिसवाना गांव में रह रहा था। अधिकारी ने बताया कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे आरोपी ने बीमा राशि हड़पने के लिए अपने ही पिता की हत्या की साजिश रची थी।

उन्होंने बताया कि दिसंबर 2024 को आरोपी संतोष बोसक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और बताया कि उसके पिता प्रकाश बोसक की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू की और पता चला कि वर्ष 2022 में प्रकाश बोसक और उनके बेटे संतोष ने एक निजी बैंक से 12.5 लाख रुपये का ऋण लिया था, जिससे उन्होंने बुलंदशहर में एक मकान खरीदा।

उन्होंने बताया कि हर महीने 12,500 रुपये की किश्त चुकाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था, जिसके बाद पुत्र और पिता ने एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से 21 लाख रुपये का कर्ज लिया और पहले का ऋण चुका दिया तथा बाकी के रुपये संतोष ने अपने मसाला पैकेजिंग व्यापार के खाते में जमा कर दिए।

अधिकारी ने बताया कि नये ऋण की 27 हजार रुपये की मासिक किस्त भरना पिता-पुत्र के लिए मुश्किल हो गया और इसी दौरान संतोष को पता चला कि उसके पिता के नाम पर दो बीमा पॉलिसियां थी, जिनकी कुल राशि 50 लाख रुपये थी।

उन्होंने बताया कि कारोबार में घाटे और आर्थिक तंगी के कारण संतोष ने अपने पिता की हत्या की साजिश रची। अधिकारी ने बताया कि घटना के दिन संतोष अपने पिता के साथ स्कूटी पर निकला था और सिकंदराबाद थानाक्षेत्र के बिशवाना ग्राम के पास पहुंचकर उसने स्कूटी रोकी और पिता से पेशाब करने को कहा।

उन्होंने बताया कि जैसे ही प्रकाश बोसक पेशाब करने लगे आरोपी बेटे ने पीछे से उनपर चाकू से हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को गुमराह करने के लिए संतोष ने खुद अपनी छाती पर एक वार किया और चाकू झाड़ियों में छिपाकर पास ही एक समाधि के पास जाकर खड़ा हो गया।

अपर पुलिस उपायुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि हत्या के बाद संतोष ने अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया और महज तीन महीने के भीतर 50 लाख रुपये की बीमा राशि प्राप्त कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस की बारीकी से की गई जांच में संतोष की साजिश का खुलासा हो गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को साक्ष्यों के आधार पर दनकौर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags: गिरफ्तारबेटे ने की पिता की हत्या
Previous Post

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड: घर के अंदर मिला अधजले नोटों का भंडार, SC ने जारी की तस्वीरें

Next Post

नोएडा में डेढ़ वर्षीय बच्ची के अपहरण के आरोप में दंपत्ति गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Bareilly : रामगंगा के तेज कटान में समाया प्राचीन मंदिर, 4 करोड़ की पानी की टंकी भी नदी में गिरी

September 10, 2026
क्राइम

Punjab : अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

September 10, 2026
Next Post

नोएडा में डेढ़ वर्षीय बच्ची के अपहरण के आरोप में दंपत्ति गिरफ्तार

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group