Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बांग्लादेशी प्रवासियों की अवैध प्रवेश, बसने में मदद करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

admin by admin
March 22, 2025
in देश
0

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से प्रवेश करने और बसने में बांग्लादेशी नागरिकों की मदद करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि तीन बांग्लादेशी प्रवासियों को उनके भारतीय सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया गया है। बयान में कहा गया है कि इससे एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है, जो ऐसे प्रवासियों को पहचाने जाने से बचने में मदद करने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करता था।

बयान के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्तियों में सरगना मोहम्मद इकबाल हुसैन भी शामिल है, जो भारत में फरहान खान के नाम से काम करता था। इसमें कहा गया है कि उसे नेहरू प्लेस इलाके से पकड़ा गया।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) आदित्य गौतम ने बयान में कहा, ‘‘जांच में पता चला कि हुसैन के पास बांग्लादेशी पासपोर्ट और अवैध रूप से हासिल किया गया भारतीय पासपोर्ट, दोनों थे। बांग्लादेश में पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उसने खुद को एक भारतीय नागरिक बताकर एक ‘मैट्रिमोनियल’ वेबसाइट (वर-वधु खोजने में मदद करने वाली वेबसाइट) के जरिये मध्यप्रदेश की एक भारतीय महिला से धोखे से शादी कर ली।’’

बयान के अनुसार, रजीब मियां और मोहम्मद मोमिन बादशा नामक दो अन्य बांग्लादेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसमें कहा गया है कि तीनों ने झूठे नामों से आधार, मतदाता पहचान पत्र और पैन कार्ड सहित अन्य भारतीय पहचान दस्तावेज हासिल किए थे।

बयान में कहा गया है कि इसके अलावा, एक भारतीय अग्रसेन कुमार को भी हिरासत में लिया गया है, जो गलत जानकारी का इस्तेमाल करके अवैध प्रवासियों के लिए आधार कार्ड बनाने में शामिल था।

बयान के मुताबिक, यह गिरोह असम सीमा के जरिये बांग्लादेशी नागरिकों की तस्करी करके उन्हें भारत में लाता था और वहां से उन्हें ट्रेन से दिल्ली पहुंचाया जाता था। बयान में कहा गया है कि राजधानी पहुंचने पर, जाली भारतीय पहचान दस्तावेज हासिल करने में उनकी मदद की जाती थी, जिससे वे यहां बस जाते थे।

पुलिस ने यह भी कहा कि जांच में पता चला है कि यह गिरोह कई वर्षों से काम कर रहा था। उसने बताया कि अवैध प्रवासियों को दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के साप्ताहिक बाजारों में रणनीतिक रूप से रखा गया था, जहां वे कपड़ा विक्रेता के रूप में काम करते थे।

Tags: बांग्लादेशी प्रवासियों की अवैध प्रवेश
Previous Post

लखनऊ में गांव के बाहर दो लोगों के शव मिले, गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका

Next Post

जानलेवा हमले के मामले में सपा विधायक अभय सिंह समेत सभी सात आरोपी बरी

Related Posts

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक
Featured

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

July 31, 2026
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
देश

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

July 31, 2026
देहरादून में विवाह के आठ माह बाद शिक्षिका की संदिग्ध मौत, मामला दर्ज
देश

देहरादून में विवाह के आठ माह बाद शिक्षिका की संदिग्ध मौत, मामला दर्ज

July 31, 2026
IGI हवाई अड्डे पर बैंकॉक से ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजे की तस्करी; आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार
देश

IGI हवाई अड्डे पर बैंकॉक से ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजे की तस्करी; आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार

July 31, 2026
Next Post

जानलेवा हमले के मामले में सपा विधायक अभय सिंह समेत सभी सात आरोपी बरी

Recent Posts

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारतीय मूल के अमेरिकी सेना के एक सर्जन ने एक मरीज के गोल्फ की गेंद के आकार के मस्तिष्क ट्यूमर...

Ayodhya: 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव की तैयारियों को लेकर सिंधु सेवा समिति ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

Ayodhya: 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव की तैयारियों को लेकर सिंधु सेवा समिति ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

by Atul Narain Srivastava
July 31, 2026
0

अयोध्या, 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव को भव्य, सुंदर और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सिंधु सेवा समिति (रजि.)...

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का...

सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल

सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल

by Atul Narain Srivastava
July 31, 2026
0

सुलतानपुर जिले में शुक्रवार सुबह लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्यटकों को ले जा रहा क्रूज़र गाड़ी टायर फटने के बाद...

अंडर-17 विश्व कुश्ती : निकिता ने जीता रजत, कामना और गरिमा को कांस्य

अंडर-17 विश्व कुश्ती : निकिता ने जीता रजत, कामना और गरिमा को कांस्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

बाकू, भारतीय पहलवान निकिता सहरावत ने बृहस्पतिवार को यहां अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के महिला 57 किग्रा वर्ग में रजत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group