Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एटा में प्राचीन मंदिर में प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

admin by admin
March 18, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

एटा जिले में जलेसर थानाक्षेत्र के बड़ा बाजार मोहल्ले में भगवान राधा कृष्ण के प्राचीन मंदिर में मंगलवार को शिवलिंग एवं नंदी की प्रतिमाओं को अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अधिकारियों ने समझा बुझाकर जाम हटवाया।

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह पूजा पाठ करने आये श्रद्धालुओं को मंदिर में सबकुछ सही दशा में मिला था। लेकिन, जैसा कि आरोप है, लगभग आठ बजे अज्ञात व्यक्तियों ने मंदिर में शिवलिंग एवं नंदी महाराज की प्रतिमाएं तोड़ दीं। इस घटना की जानकारी मिलते ही सैंकड़ों की तादाद में लोग मन्दिर पर पहुंच गये और प्रतिमाओं को खण्डित देख आक्रोश व्याप्त हो गया।

विश्व हिंदू परिषद एवं अन्य हिंदू संगठनों ने बड़ा बाजार स्थित चौराहे पर जाम लगा दिया। इन संगठनों के सदस्यों ने तहसील प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप था कि घटना सुबह आठ बजे होने के लगभग पांच घण्टे बाद भी उपजिलाधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।

जाम लगने से बाजार में आवागमन ठप्प हो गया। राहगीर कई घण्टो तक जाम में ही फंसे रहे। बाद में उपज़िलाधिकारी (एसडीएम) एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया।

दोपहर लगभग एक बजे एसडीएम भावना विमल, सीओ नीतीश गर्ग एवं तहसीलदार अरविन्द गौतम घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मन्दिर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया । फिर उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाया-बुझाया ।

गर्ग ने बताया कि मन्दिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में आ जायेंगे एवं किसी भी दोषी को बख्शा नही जायेगा।

उन्होंने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधीर राघव को टीम गठित कर घटना के पर्दाफाश का निर्देश दिया। अधिकारियों के प्रयास से जाम खुल गया।

Tags: एटा में प्राचीन मंदिर में प्रतिमा क्षतिग्रस्तहिंदू संगठनों ने जताया विरोध
Previous Post

प्रयागराज महाकुंभ में गंगा को निर्मल और अविरल बनाए रखने पर, 19 मार्च को होगा शिखर सम्मेलन

Next Post

Watch, झारखंड के देवघर में इंडियन ऑयल प्लांट में लगी भीषण आग, आस-पास के गांवों को करवाया जा रहा है खाली

Related Posts

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना
उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

August 1, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

August 1, 2026
मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी
उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

August 1, 2026
Next Post

Watch, झारखंड के देवघर में इंडियन ऑयल प्लांट में लगी भीषण आग, आस-पास के गांवों को करवाया जा रहा है खाली

Recent Posts

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group