Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का फैसला; विद्यार्थी ‘नॉन रेजिडेंट स्टूडेंट्स सेंटर’ हॉल में खेल सकते हैं होली

admin by admin
March 8, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने फैसला किया है कि विद्यार्थी ‘नॉन रेजिडेंट स्टूडेंट्स सेंटर’ (एनआरएससी) हॉल में स्वतंत्र रूप से होली खेल सकते हैं। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एएमयू के ‘नॉन रेजिडेंट स्टूडेंट्स सेंटर’ हॉल के प्रभारी, प्रोफेसर बृज भूषण सिंह ने शुक्रवार रात संवाददाताओं को बताया,‘‘विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बात की अनुमति देने फैसला किया है कि एएमयू का कोई भी विद्यार्थी 13 और 14 मार्च को एनआरएससी हॉल में रंग और गुलाल से होली खेल सकता है।

उन्होंने कहा कि नौ मार्च को एएमयू बोर्ड की परीक्षा है। सिंह ने कहा, ‘‘इसलिए, मुझे लगता है कि अगर कोई विद्यार्थी यहां आकर होली खेले तो यह उचित नहीं होगा। परिसर में 10 मार्च, 11 मार्च और 12 मार्च कार्य दिवस हैं तथा विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं होंगी इसलिए कार्य दिवस पर होली खेलना उचित नहीं होगा। ऐसे में, 13 मार्च और 14 मार्च को छुट्टियां हैं उन दिन होली खेली जा सकती है।

एएमयू की वेबसाइट के अनुसार एनआरएससी गैर-निवासी विद्यार्थियों के लिए एक केंद्र है जो विश्वविद्यालय में स्नातक से पीएचडी तक की पढ़ाई कर रहे हैं।

दरअसल अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सतीश गौतम ने शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होली मनाने संबंधी विवाद को यह कह कर और बढ़ा दिया था कि ‘‘कोई भी किसी को एएमयू परिसर में होली मनाने से नहीं रोक सकता।

गौतम ने हिंदू विद्यार्थियों को अपना समर्थन देते हुए कहा था, ‘‘अगर किसी हिंदू विद्यार्थी को परिसर के अंदर होली मनाने में कोई परेशानी होती है तो मैं उसकी मदद करने के लिए तैयार हूं।

विवाद तब शुरू हुआ जब दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों के सदस्यों ने एएमयू प्रशासन पर हिंदू विद्यार्थियों को परिसर में ‘होली मिलन’ समारोह आयोजित करने की अनुमति न देने का आरोप लगाया।

गौतम ने कहा, ‘‘किसी भी जगह होली खेलने के लिए किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं है।

वहीं स्थानीय कांग्रेस नेता और अलीगढ़ के पूर्व विधायक विवेक बंसल ने भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए एएमयू में होली के उत्सव को लेकर जानबूझकर विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया और इसे ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया।

एएमयू के पूर्व छात्र बंसल ने अपना निजी अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘‘हम हमेशा एएमयू में दोस्तों के साथ होली मनाते थे और मुझे कभी भी इस मुद्दे पर किसी से कोई कटुता या विरोध की बात याद नहीं आती। फिर भाजपा भड़काऊ राजनीति क्यों कर रही है और शांति भंग करने की कोशिश क्यों कर रही है? उन्होंने भाजपा से तनाव बढ़ाने से बचने का आग्रह किया।

एएमयू की मुख्य प्रवक्ता प्रोफेसर विभा शर्मा ने कहा, ‘‘एएमयू में हमेशा से होली समारोह और अन्य सभी त्योहार मनाने की एक सुंदर परंपरा रही है, जिसमें विद्यार्थी, शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी विभिन्न स्थानों पर एकत्र होते हैं और खुशियां साझा करते हैं।

शर्मा ने कहा, ‘‘इस तरह के किसी भी उत्सव के लिए विशेष अनुमति लेने का सवाल कभी नहीं उठा और हमें कभी भी इस तरह के औपचारिक समारोह की आवश्यकता महसूस नहीं हुई। हमारा निरंतर प्रयास है कि मित्रता की यह भावना हमेशा बनी रहे।

आज जब एएमयू प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली से संपर्क किया गया, तो उन्होंने पुष्टि की कि एनआरएससी हॉल के प्रभारी प्रोफेसर बृज भूषण सिंह ने दोहराया है कि, ‘‘हमेशा की तरह एनआरएससी के दरवाजे सभी गैर-निवासी विद्यार्थियों के लिए 13 मार्च और 14 मार्च को होली खेलने के लिए खुले रहेंगे।

नाम न बताने की शर्त पर विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया,‘‘हमें भाईचारे की भावना से सभी त्योहार मनाने की अपनी परंपरा पर बहुत गर्व है। हालांकि, पिछले साल हमें एक अप्रिय अनुभव हुआ था, जब कुछ हिंदू विद्यार्थियों ने एक विशेष समारोह के लिए अनुमति मांगी थी। हमारे मना करने के बावजूद कुछ बाहरी असामाजिक तत्व, जिनका किसी मूल छात्र से कोई लेना-देना नहीं था, परिसर में घुस आए और जाकिर हुसैन इंजीनियरिंग कॉलेज के पास छात्राओं को परेशान करना शुरू कर दिया।

एएमयू अधिकारी ने कहा,‘‘इससे उस कार्य दिवस पर कानून और व्यवस्था की स्थिति गंभीर रूप से बिगड़ सकती थी, जब कक्षाएं चल रही थीं। सौभाग्य से, संकट टल गया। लेकिन, तब से हम ऐसे अवसरों पर अधिक सतर्क हो गए हैं।

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने खुशी जताते हुए कहा, ‘‘अब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भी होली खेली जाएगी। होली उत्साह, उमंग और रंगों का त्योहार है। ऐसा लगता है कि कुछ लोग होली को कलंकित करने में लगे हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय किसी धर्म विशेष की नहीं है।

Tags: विद्यार्थी ‘नॉन रेजिडेंट स्टूडेंट्स सेंटर’ हॉल में खेल सकते हैं होली
Previous Post

हरदोई: पिकअप वाहन और बस में हुई टक्कर; 1 दर्जन से ज्यादा परीक्षार्थी हुए घायल

Next Post

मध्यप्रदेश : फिल्म ‘छावा’ में किले के चित्रण के बाद, असीरगढ़ किले के पास खेतों में ‘छिपे खजाने’ की तलाश में लोगों ने की खुदाई

Related Posts

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

July 30, 2026
मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मऊ जिले में ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

July 30, 2026
अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत
उत्तर प्रदेश

अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत

July 30, 2026
मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया
उत्तर प्रदेश

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

July 30, 2026
Next Post

मध्यप्रदेश : फिल्म ‘छावा’ में किले के चित्रण के बाद, असीरगढ़ किले के पास खेतों में ‘छिपे खजाने’ की तलाश में लोगों ने की खुदाई

Recent Posts

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने फरार पत्थर व्यापारी टुल्लू मंडल के प्रबंधक और करीबी रिश्तेदार को बृहस्पतिवार...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

ईरान के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागने के बाद, अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिकी सेना ने बृहस्पतिवार तड़के कहा कि उसने जॉर्डन में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के मिसाइल हमले...

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

कुवैत की सेना ने कहा कि ईरान के एक हमले में एक चीनी कंपनी की इमारत निशाना बनी, जिसमें एक...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक वादी और दिल्ली से आए वकीलों की जिला अदालत परिसर में पिटाई के मामले...

मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

मऊ जिले में ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

मऊ, जिले में एक ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर उस पर चाकू से हमला किए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group