अयोध्या, श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास एवं नेशनल मेडिकोज़ आर्गेनाइजेशन अवध प्रांत द्वारा दिनांक 02 मार्च को आयोजित श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा मेला के दौरान फ्रीडम फ्रॉम पावर्टी ट्रस्ट के संचालक एवं तथाकथित पत्रकार प्रमिल द्विवेदी ने गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के महासचिव डॉ भूपेंद्र सिंह एवं नेशनल मेडिकोज़ आर्गेनाइजेशन अवध प्रांत के सचिव डॉ. शिवम मिश्र के साथ न केवल बदतमीज़ी की बल्कि दोनों चिकित्सकों के साथ गाली गलौज करके नौकरी से निकालने की धमकी भी दी।
इस संबंध में न्यास के सचिव डॉ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि न्यास ने इस स्वास्थ्य मेले में विभिन्न संगठनों को भी स्टाल लगाने के लिए आमंत्रित किया था जिसमें फ्रीडम फ्रॉम पावर्टी ट्रस्ट भी आमंत्रित था। लेकिन फ्रीडम फ्रॉम पोवर्टी ट्रस्ट की तरफ़ से आए प्रमिल द्विवेदी ने पहले संघ कार्यालय पर नेशनल मेडिकोज़ आर्गेनाइज़ेशन के महामंत्री डॉ. शिवम् मिश्र के साथ अधिक स्टाल को माँग करके गाली गलौज किया जिसे बीच बचाव करके शांत किया गया।
बाद में प्रमिल द्विवेदी ने कार्यक्रम स्थल पर भी पहले दस स्टाल माँगकर हंगामा खड़ा कर दिया। जब उन्हें समझाने के लिए गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के सचिव डॉ. भूपेंद्र ने प्रयास किया तो वह गाली गलौज पर उतारू हो गए और नौकरी से निकालने की धमकी देने लगे और कहा कि वह अपना अखबार भी छापते हैं और वह डॉ. भूपेंद्र को बदनाम करके नौकरी से निकलवा देंगे।
हालांकि तमाम लोगों ने बीच बचाव करके तथाकथित पत्रकार प्रमिल द्विवेदी को शांत कराया। कार्यकर्ताओं के नाराज़ होने के बावजूद भी श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास एवं NMO अवध प्रांत ने सचिवों ने प्रमिल द्विवेदी को दो स्टाल प्रदान किया।
हालाँकि कार्यक्रम भली प्रकार से बीत गया लेकिन न्यास एवं NMO के पदाधिकारियों में इस बात को लेकर रोष है कि यदि पत्रकार के भेष में किसी गुंडे तत्व द्वारा इस तरह से बाहरी चिकित्सकों से गुंडागर्दी की जाएगी और उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाएगी तो सेवा कार्य करना मुश्किल हो जाएगा और पत्रकारों को ऐसे लोग बदनाम करने का काम कर रहे है जो विपरीत से विपरीत परिस्थिति में सच को आगे रखने का काम करते हैं।


