अयोध्या में एक बड़ी आतंकी हमले की साजिश को एसटीएफ ने नाकाम कर दिया है। दरअसल गुजरात-हरियाणा STF ने दिल्ली के फरीदाबाद से आतंकी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि अब्दुल मिल्कीपुर में शंकर के नाम से रह रहा था। उसकी निशानदेही पर टीम ने 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुसार आतंकी अब्दुल का संबंध पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठनों से भी जुड़ा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब्दुल रहमान ISI के संपर्क में था, जिसे सेंट्रल एजेंसियों के इनपुट्स के आधार पर गुजरात ATS और फरीदाबाद STF ने रविवार को दबोचा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकी अब्दुल कई जमात से जुड़ा हुआ है। अब्दुल रहमान फैजाबाद में मटन शॉप चलाता है और पेश से ऑटो चालक भी है।
बता दें कि राम मंदिर निर्माण के बाद से अयोध्या लगातार आतंकियों के निशाने पर है। हालांकि अब्दुल को गिरफ्तार करके जांच एजेंसियों ने ISI की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। आतंकी अब्दुल रहमान की प्लानिंग थी कि हैंड ग्रेनेड के जरिए अयोध्या राममंदिर पर अटैक कर बड़ी तबाही मचाई जा सके। साजिश के तहत अब्दुल ने कई बार राम मंदिर की रेकी की थी और तमाम जानकारी पाकिस्तान ISI के साथ साझा भी की।
अब्दुल रहमान फ़ैजाबाद से ट्रेन से फरीदाबाद पहुँचा था। आतंकी अब्दुल रहमान को फिर एक हैंडलर्स ने हैंड ग्रेनेड दिए। जिसे वापस लेकर ट्रेन से अयोध्या जाना था। हालांकि प्लान सफल होता, उससे पहले सेंट्रल एजेंसियों के इनपुट्स के आधार पर गुजरात ATS और फरीदाबाद STF ने संदिग्ध आतंकी को दबोच लिया।


