Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूपी में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों के चयन का कार्य 31 मार्च तक होगा पूरा, फिर जारी होगी लिस्ट

चित्रकूट से समाजवादी पार्टी के विधायक अनिल प्रधान को उनकी शादी के लिए बधाई दी। पिछले दिनों प्रधान की शादी माही उर्फ किशोरी देवी से हुई।

admin by admin
February 25, 2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा में ग्राम्‍य विकास राज्‍य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु सर्वेक्षण कार्य चल रहा है और भारत सरकार द्वारा सर्वेक्षण कार्य 31 मार्च 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विधानसभा में बजट सत्र के छठे दिन मंगलवार को विजय लक्ष्‍मी गौतम ने प्रश्नकाल में समाजवादी पार्टी के सदस्य अनिल प्रधान के तारांकित प्रश्‍न के जवाब में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की ओर से जवाब देते हुए यह बात कही।

इस बीच, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पूरे सदन की ओर से चित्रकूट से समाजवादी पार्टी के विधायक अनिल प्रधान को उनकी शादी के लिए बधाई दी। पिछले दिनों प्रधान की शादी माही उर्फ किशोरी देवी से हुई। विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए माही और उनके परिवारीजन सदन की दीर्घा में भी आए थे।

अनिल प्रधान ने ग्राम्‍य विकास विभाग संभाल रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से प्रश्‍न किया था कि प्रदेश में सर्वेक्षण कराकर पात्र आवास विहीन परिवारों को चिन्हित कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध कराने तथा आवास के लिए वर्तमान में मिल रही धनराशि को बढ़ाने पर क्‍या सरकार विचार करेगी?

उपमुख्यमंत्री ने अपने लिखित उत्तर में कहा, ”ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु सर्वेक्षण कार्य वर्तमान में प्रचलन में है और भारत सरकार द्वारा सर्वेक्षण कार्य 31 मार्च 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि चूंकि वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास आवंटन के लिए पूर्व के सर्वेक्षणों के आधार पर तैयार स्थाई पात्रता सूची संतृप्त हो गई है और ऐसी स्थिति में वर्तमान सर्वेक्षण कार्य पूर्ण होने के पश्चात तैयार की जाने वाली स्थाई पात्रता सूची, भारत सरकार के निर्देश तथा प्राप्त होने वाले लक्ष्य के क्रम में आवास आवंटन की कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जहां तक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए वर्तमान में मिल रही धनराशि को बढ़ाने का प्रश्न है तो इस संबंध में अवगत कराना है कि आवास की यूनिट कॉस्ट का निर्धारण ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया जाता है, जो देश की सभी राज्यों के लिए लागू होता है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए वर्तमान में मिल रही धनराशि में वृद्धि या परिवर्तन ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्णय के अधीन है। भारत सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रति आवास यूनिट का एक लाख 20 हजार रुपये प्रदेश के लिए निर्धारित है।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की भी गाइडलाइन से अवगत कराया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एक मांग आधारित योजना है, जिसके अंतर्गत शहरी क्षेत्र के आवास इन गरीब व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त होने पर उनकी पात्रता की जांच के बाद नियमानुसार लाभान्वित किया जाता है।

इस हेतु दी जाने वाली धनराशि अनुदान के रूप में होती है। वर्तमान में आवास के लिए मिल रही अनुदान राशि केंद्र और राज्य द्वारा क्रमशः 60 एवं 40 के अनुपात में प्रदान की जाती है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) दो में विशेष दृष्टिकोण समूह के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों हेतु 30 हजार रुपये प्रति आवास एवं एकल महिला विधवा परित्यक्ता आदि के लिए 20 हजार रुपये प्रति आवास अतिरिक्त वित्तीय सहायता दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

Tags: लाभार्थियों के चयन का कार्य 31 मार्च तक होगा पूरा
Previous Post

प्रश्नकाल में सपा सदस्य राकेश कुमार ने की शिक्षामित्रों की तुलना कुत्तों से, फिर हुआ वाद-विवाद, पढ़े!

Next Post

Pakistan की हार पर Delhi Police ने भी लिए मजे, ट्विटर पर लिखा, ‘पड़ोस से आ रही अजीब आवाजें, क्या टीवी फोड़ रहे है?’

Related Posts

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
देश

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

July 31, 2026
सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल
अयोध्या

सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल

July 31, 2026
इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो संदेश में PM मोदी ने कहा; प्रश्नपत्र लीक माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा
देश

इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो संदेश में PM मोदी ने कहा; प्रश्नपत्र लीक माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा

July 31, 2026
बलिया में 22 वर्षों से कार्यरत शिक्षक बर्खास्त, अनुसूचित जनजाति कोटे के फर्जी दावे का आरोप
उत्तर प्रदेश

बलिया जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाला शिक्षक बर्खास्त

July 31, 2026
Next Post

Pakistan की हार पर Delhi Police ने भी लिए मजे, ट्विटर पर लिखा, ‘पड़ोस से आ रही अजीब आवाजें, क्या टीवी फोड़ रहे है?’

Recent Posts

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारतीय मूल के अमेरिकी सेना के एक सर्जन ने एक मरीज के गोल्फ की गेंद के आकार के मस्तिष्क ट्यूमर...

Ayodhya: 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव की तैयारियों को लेकर सिंधु सेवा समिति ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

Ayodhya: 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव की तैयारियों को लेकर सिंधु सेवा समिति ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

by Atul Narain Srivastava
July 31, 2026
0

अयोध्या, 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव को भव्य, सुंदर और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सिंधु सेवा समिति (रजि.)...

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का...

सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल

सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल

by Atul Narain Srivastava
July 31, 2026
0

सुलतानपुर जिले में शुक्रवार सुबह लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्यटकों को ले जा रहा क्रूज़र गाड़ी टायर फटने के बाद...

अंडर-17 विश्व कुश्ती : निकिता ने जीता रजत, कामना और गरिमा को कांस्य

अंडर-17 विश्व कुश्ती : निकिता ने जीता रजत, कामना और गरिमा को कांस्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

बाकू, भारतीय पहलवान निकिता सहरावत ने बृहस्पतिवार को यहां अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के महिला 57 किग्रा वर्ग में रजत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group