Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रश्नकाल में सपा सदस्य राकेश कुमार ने की शिक्षामित्रों की तुलना कुत्तों से, फिर हुआ वाद-विवाद, पढ़े!

admin by admin
February 25, 2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ,  उत्‍तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मामलों के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य के वक्‍तव्‍य का विरोध करते हुए कहा कि शिक्षा मित्रों की तुलना कुत्तों से की जाए, यह ठीक नहीं है।

बेसिक शिक्षा राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि माननीय सदस्य ने सदन के अंदर शिक्षा मित्रों का जो अपमान किया है, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

विधानसभा में बजट सत्र के छठे दिन मंगलवार को प्रश्नकाल में सपा सदस्य राकेश कुमार वर्मा ने बेसिक शिक्षा मंत्री से प्रश्‍न किया था कि प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षामित्रों को वर्तमान में कितना मानदेय दिया जा रहा है तथा क्या सरकार बढ़ती महंगाई के मद्देनजर उक्त मानदेय को बढ़ाने अथवा उन्हें शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने पर विचार करेगी।

सरकार के जवाब से असंतुष्‍ट वर्मा ने पूरक प्रश्न के दौरान अपने वक्‍तव्‍य में शिक्षा मित्रों की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा,‘‘माननीय मंत्री जी के घर जो नौकर होगा, जो कुत्ते को सैर कराने का कार्य करता होगा, वह भी 20 हजार की सैलरी लेता है। मंत्री जी के घर जो कील ठोकने जाता है, वह एक हजार रुपये प्रतिदिन की मजदूरी लेता है, लेकिन शिक्षा मित्रों को एक दिन में लगभग साढ़े तीन सौ रुपये ही दिये जाते हैं, जो महंगाई के सापेक्ष बहुत कम है।

इस पर संबंधित मंत्री का कोई जवाब आए उसके पहले सदन में वरिष्‍ठ मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा, ‘‘वर्मा जी ने कहा कि हमारा कुत्ता टहलाने वाला भी 20 हजार रुपये लेता है। क्या शिक्षा मित्रों की तुलना कुत्ते से की जाएगी।

इस बीच सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य आपत्ति जताने लगे। चौधरी ने सदस्‍य की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप लोग गाय पालने की बात करते थे और अब कुत्ता पालने लगे।

सदन में जवाब देते समय संदीप सिंह ने कहा कि सदस्‍य ने शिक्षा मित्रों के संदर्भ में प्रश्‍न किया और शिक्षा मित्रों की तुलना पशु से कर दी तथा पिछले सत्र में भी विपक्ष के सदस्‍य ने पशु से तुलना की थी।

उन्‍होंने कहा,‘‘शिक्षा मित्रों के प्रति यह सदस्‍य का भाव है। माननीय सदस्‍य ने सदन के अंदर शिक्षक का जो अपमान किया है, उसके लिए उन्‍हें माफी मांगनी चाहिए।

इसके पहले मंत्री संदीप सिंह ने प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में बताया कि शिक्षामित्र को वर्तमान में 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि बढ़ती महंगाई के दृष्टिगत मानदेय बढ़ाने एवं शिक्षामित्र को शिक्षक बनाने पर विचार करने का कोई प्रस्ताव अभी सरकार के पास विचाराधीन नहीं है।

सिंह ने इसकी वजह गिनाते हुए कहा कि शिक्षामित्र का चयन ग्राम शिक्षा समितियां द्वारा ग्राम पंचायत के अधीन ‘इंटरमीडिएट’ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त कर 11 माह के लिए निर्धारित मानदेय पर किया जाता है।

एक अन्‍य प्रश्‍न के उत्‍तर में उन्‍होंने कहा कि शिक्षामित्र संविदा पर कार्यरत हैं जिन्हें मानदेय 3500 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है।

Tags: फिर हुआ वाद-विवादशिक्षामित्रों की तुलना कुत्तों से
Previous Post

यूट्यूब कर्मी बताकर लोगों को ब्लैकमेल कर रहा व्यक्ति गिरफ्तार

Next Post

यूपी में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों के चयन का कार्य 31 मार्च तक होगा पूरा, फिर जारी होगी लिस्ट

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

September 13, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में सीवर में रेत से भरी मिलीं बोरियां, पुलिस ने FIR दर्ज की

September 13, 2026
Next Post

यूपी में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों के चयन का कार्य 31 मार्च तक होगा पूरा, फिर जारी होगी लिस्ट

Recent Posts

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काठमांडू, भारत ने बाढ़ प्रभावित बेत्रावती क्षेत्र में संपर्क बहाल करने में मदद के लिए 70 मीटर लंबे बेली पुल...

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए अपने भतीजे आकाश...

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

गोंडा जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने रविवार को...

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

(बांका, बिहार), कला के लिए कैनवास बड़ा हो, यह जरूरी नहीं, कलाकार की कल्पना बड़ी होनी चाहिए। इसी सोच को...

sanketik photo

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group