Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गठिया सिर्फ अमीरों की बीमारी थी; अब आम लोग भी बड़े पैमाने पर हो रहे शिकार

admin by admin
February 25, 2025
in Featured
0

महारानी को गठिया का दर्द उठा है! जल्दी करो!” योर्गोस लैंथिमोस के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द फेवरेट’ के एक दृश्य में मिसेज मेग को हड़बड़ाहट में शाही घराने के चिकित्सकों से यह कहते हुए देखा जा सकता है।

ऐन को दर्द से निजात पाने के लिए उस दौर की कई और बेतुकी इलाज पद्धतियों से गुजरना पड़ा होगा, जिनमें पैरों में खून की आपूर्ति करने वाली नसों को जलाना, पैरों पर हंस के मांस का लेप लगाना और जोंक थेरेपी आजमाना शामिल है। लेकिन ऐन की गठिया की असहनीय पीड़ा का अंत 1974 में 49 साल की उम्र में उनकी मौत के साथ ही हो पाया।

महारानी ऐन गठिया से पीड़ित शाही घराने की इकलौती सदस्य नहीं थीं। राजकुमार रीजेंट जॉर्ज(बाद में जॉर्ज चतुर्थ) भी इसके शिकार थे। धीरे-धीरे गठिया को अभिजात वर्ग की बीमारी करार दिया गया जो अत्यधिक आरामतलब जीवन जीने के कारण होती थी।

हालांकि, बाद के वर्षों में आम लोगों में भी बड़े बैमाने पर गठिया के मामले दर्ज किए जाने लगे। एक अनुमान के मुताबिक, 2020 में वैश्विक स्तर पर 5.6 करोड़ लोग गठिया की समस्या से जूझ रहे थे और 2050 तक इस आंकड़े के बढ़कर 9.6 करोड़ होने की आशंका है। कम उम्र के लोगों में भी गठिया के मामले सामने आने लगे हैं।

हालांकि, मरीजों के लिए राहत की बात यह है कि गठिया के इलाज के लिए अब गोमांस की पट्टियों और जड़ी-बूटियों की जरूरत नहीं है। चिकित्सा जगत के पास अब गठिया के इलाज और रोकथाम के कहीं अधिक कारगर उपाय मौजूद हैं।

गठिया को समझना जरूरी

-गठिया ‘क्रिस्टल आर्थ्रोपेथी’ समूह का एक रोग है, जो जोड़ों और मुलायम ऊतकों में ‘क्रिस्टल’ जमने के कारण होता है। गठिया तब विकसित होता है, जब खून में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है और यह जोड़ों में पहुंचकर सुई-नुमा ‘क्रिस्टल’ का रूप अख्तियार कर लेता है, जिससे तीव्र दर्द और सूजन की शिकायत सताती है।

गठिया के शिकार मरीज अक्सर इसे सबसे खराब दर्द में से एक के रूप में वर्णित करते हैं। यह आमतौर पर पैर के अंगूठे से शुरू होता है और इसमें त्वचा पर हल्का-सा स्पर्श भी अक्सर असहनीय लगता है।

गठिया के कुछ मरीज अपने पैर के ऊपर एक विशेष पिंजरा रखकर सोते हैं, जिससे चादर सीधे उनके पैर पर नहीं पड़ती, क्योंकि वे प्रभावित जोड़ों पर चादर का भार भी सहन करने की स्थिति में नहीं होते।

गठिया अन्य जोड़ों को भी प्रभावित कर सकता है। यह ‘टोफी’ (नरम ऊतकों या जोड़ों के पास की हड्डियों में मोनोसोडियम यूरेट का पत्थर जैसा जमाव) विकसित होने का कारण बन सकता है।

गठिया का निदान असहनीय दर्द, प्रभावित जोड़ों में और उनके आसपास सूजन तथा लालिमा जैसे आम लक्षणों पर आधारित है। सूजे हुए जोड़ से लिए गए तरल पदार्थ की माइक्रोस्कोप से जांच किए जाने के दौरान ‘क्रिस्टल’ दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा, रक्त परीक्षण में आमतौर पर यूरिक एसिड का स्तर बढ़ा हुआ मिलता है।

यूरिक एसिड बढ़ने की वजह

-यूरिक एसिड का स्तर आमतौर पर शराब के अत्यधिक सेवन, मोटापे, डायबिटीज और उच्च रक्तचाप के कारण बढ़ता है। प्यूरीन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन को भी यूरिक एसिड के स्तर में वृद्धि के लिए जिम्मेदार माना जाता है।

प्यूरीन उन यौगिक को कहते हैं, जिनमें यूरिक एसिड पाया जाता है। इससे युक्त खाद्य पदार्थों में मांस, कलेजी, मैकेरल और एंकोवी जैसी तैलीय मछलियां तथा मार्माइट और बीयर जैसे खमीरयुक्त पदार्थ शामिल हैं।

इलाज में कारगर दवाएं उपलब्ध

-खानपान में बदलाव मात्र से गठिया के लक्षणों से राहत पाना संभव नहीं है। दवाओं के जरिये गठिया के दर्द को उभरने और बीमारी को अधिक तीव्र रूप धारण करने से रोका जा सकता है।

जोड़ों में सूजन होने पर आबुप्रोफेन, नेप्रोक्सन या स्टेरॉयड जैसी सूजन-रोधी दवाएं सुझाई जाती हैं। एक अन्य विकल्प कोल्सीसिन है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर छोटी अवधि के लिए किया जाता है और यह बहुत प्रभावी हो सकता है। हालांकि, इससे मरीज को दस्त की शिकायत सता सकती है।

सूजन खत्म होने के बाद भविष्य में गठिया के दर्द और सूजन को उभरने से रोकना महत्वपूर्ण है। इस मामले में एलोप्यूरिनॉल मददगार साबित हो सकता है, जिसे यूरिक एसिड के स्तर में कमी लाने के लिए जाना जाता है। इस बात के भी प्रमाण हैं कि चेरी खाने या उसका जूस पीने से गठिया के दर्द को उभरने से रोका जा सकता है, खासकर अगर मरीज डॉक्टर की सलाह पर एलोप्रिनोल का सेवन कर रहा हो तो।

गठिया से बचाव के लिए स्वस्थ दिनचर्या अपनाना, वजन नियंत्रित रखना, संतुलित आहार लेना, सिगरेट-शराब से परहेज करना, पर्याप्त मात्रा में पानी व अन्य तरल पदार्थ का सेवन करना और नियमित रूप से कसरत करना बेहद मददगार साबित हो सकता है।

Tags: आम लोग भी बड़े पैमाने पर हो रहे शिकार
Previous Post

प्रतापगढ़ में स्कूल फीस न चुकाने के कारण 12वीं का प्रवेश पत्र न मिलने पर छात्र ने की आत्महत्या

Next Post

बाराबंकी में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो भाइयों की मौत, तीसरा घायल

Related Posts

एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित
Featured

परीक्षण के दौरान AI ने वास्तविक कंप्यूटर प्रणालियों में लगाई सेंध, सुरक्षा को लेकर चिंता

August 4, 2026
बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?
Featured

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

August 3, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक
Featured

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

July 31, 2026
Next Post

बाराबंकी में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो भाइयों की मौत, तीसरा घायल

Recent Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मऊ, पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान...

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, बरेली में आयोजित दस दिवसीय अंतर-ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैंप (टीएससी) गर्ल्स टीम ने...

मदरसों में मुंशी, मौलवी और आलिम की ही होगी पढ़ाई, कामिल और फाजिल डिग्री अवैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

मदरसों में मुंशी, मौलवी और आलिम की ही होगी पढ़ाई, कामिल और फाजिल डिग्री अवैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group