Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ramzan Roja: रमज़ान में रोज़ा, पांच तरीकों से अपनी सेहत का रख सकते हैं ध्यान

क्या आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है? सेहतमंद मुसलमानों से अपेक्षा की जाती है कि वे युवावस्था में पहुंचने के बाद रमज़ान के दौरान रोज़ा रखें।

admin by admin
February 24, 2025
in देश
0

‘रमज़ान’ इस्लामी कलेंडर के सबसे अहम महीनों में से एक है। इसी महीने में कुरान पैगंबर मोहम्मद पर नाज़िल (अवतरित) हुआ था।

इस मुद्दस (पाक) महीने में दुनियाभर की करीब दो अरब मुस्लिम आबादी रोज़ा रखती है जिस दौरान तड़के सूरज निकलने से पहले होने वाली फज्र की नमाज़ और शाम में सूरज डूबते ही होने वाली मगरीब की नमाज़ के बीच के वक्त में रोज़ा रखने वाले समुदाय के सदस्य कुछ खाते-पीते नहीं हैं।

रमज़ान का मतलब है मन, शरीर और आत्मा को शुद्ध करना और आत्म-संयम का अभ्यास करना। यह आध्यात्मिक विकास और ईश्वर (या अरबी में अल्लाह) के प्रति समर्पण का वक्त है। रमज़ान लोगों को दावतों के जरिए भी साथ लाता है, जिसका मकसद वंचित लोगों की मदद करना है।

रमज़ान में रोज़े (व्रत) की अवधि 12 से 19 घंटे के बीच हो सकती है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कहां रहते हैं। इस अवधि के दौरान रोज़ेदार कुछ खाते-पीते नहीं हैं।

शोध बताता है कि संतुलित, पोषक तत्वों से भरपूर खुराक और पेय पदार्थ चुनने से रमज़ान के दौरान आप सामान्य आहार की तुलना में स्वास्थ्य पर बेहतर तरीके से ध्यान दे सकते हैं और अधिक ऊर्जा स्तर प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आप रमज़ान में रोज़ा रख रहे हैं तो आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

क्या आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है? सेहतमंद मुसलमानों से अपेक्षा की जाती है कि वे युवावस्था में पहुंचने के बाद रमज़ान के दौरान रोज़ा रखें।

अगर रोज़ा रखने से सेहत को खतरा हो तो पुरानी बीमारी या मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित लोगों को रोज़े रखने से छूट मिल सकती है। अगर आप मधुमेह, हृदय रोग या किडनी की समस्या जैसी पुरानी बीमारी से पीड़ित हैं और रोज़ा रखना चाहते हैं, तो पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

कुछ खास बीमारियों से पीड़ित लोगों और दवाइयों पर निर्भर रहने वाले लोगों के लिए रोज़ा रखना गंभीर स्वास्थ्य संबंधी परिणाम की वजह बन सकता है। कुछ दवाओं को सुरक्षित और प्रभावी होने के लिए एक खास समय पर (और कुछ को भोजन के साथ) लेने की ज़रूरत होती है।

अगर आप रमज़ान के दौरान पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो आपका शरीर कुछ दवाओं पर अलग तरह से प्रतिक्रिया दे सकता है, हो सकता है कि वे उतनी अच्छी तरह से काम न करें या दुष्प्रभाव पैदा करें।

सुरक्षित रूप से रोज़ा रखने के लिए रमज़ान के दौरान यहां पांच सुझाव दिए गए हैं।

1. पहले योजना बनाएं

रमज़ान की तैयारी में, ज़रूरी चीज़ें जमा करके रखें। आपको क्या और कैसे खाना है और कितना पानी पीना है इसकी योजना पहले से बना लें, ताकि आपको पोषण की मात्रा का पूरा ध्यान रहे।

रमज़ान से पहले के हफ़्ते में धीरे-धीरे कैफ़ीन का सेवन कम करना शुरू करें, ताकि आपका शरीर इसके लिए तैयार हो सके। इससे रमज़ान के शुरुआती रोज़ों में होने वाले सिरदर्द को रोकने या कम करने में मदद मिल सकती है।

अपने भोजन को धीरे-धीरे सहरी (सुबह सूरज निकलने से पहले किए जाने वाला भोजन) और इफ्तार (रोज़ा तोड़ने का वक्त) के समय की ओर ले जाएं, ताकि आपका शरीर भोजन करने के नए समय के लिए अभ्यस्त हो जाए।

2. शरीर में पानी की कमी न होने दें

रोज़े के दौरान शरीर को पानी की कमी न होने देना अहम है। महिलाओं को प्रतिदिन 2.1 लीटर पानी या तरल पदार्थ (जैसे नारियल पानी, सूप, शोरबा या हर्बल चाय) पीने का लक्ष्य रखना चाहिए। पुरुषों को 2.6 लीटर पेय पदार्थ पीने का लक्ष्य रखना चाहिए।

मीठे या कृत्रिम रूप से मीठे पेय पदार्थों का सेवन सीमित करें और ताजे फलों के रस का आनंद केवल संयमित रूप से लें। मीठे पेय पदार्थ रक्त में शर्करा के स्तर में तेज़ी से वृद्धि करते हैं। शरीर इंसुलिन जारी करके प्रतिक्रिया करता है, जिससे रक्त शर्करा में गिरावट आती है और इससे आपको थकावट, चिड़चिड़ापन और भूख लग सकती है।

अपने आहार में खीरा और तरबूज़ जैसे पानी से समृद्ध खाद्य पदार्थों को शामिल कर अपने शरीर में पानी की स्थिति को बनाए रखें

3. अपने पोषक तत्व जल्दी प्राप्त करें

सूर्योदय से पहले, सहरी के वक्त पोषक तत्वों से भरपूर, धीरे-धीरे पचने वाला भोजन लें, साथ ही खूब सारा पानी पिएं।

मांस, मछली, छोले, टोफू, मेवे और बीजों से प्रोटीन और वसा युक्त स्वस्थ पोषक तत्वों से भरपूर भोजन चुनें।

साबुत अनाज, विभिन्न प्रकार की सब्जियां और फल और अचार आदि का सेवन करें, जो आपकी पाचनशक्ति की सहायता कर सकते हैं।

जब आप अपना भोजन तैयार करें, तो डीप फ्राई करने के बजाय ग्रिलिंग, स्टीमिंग या एयर फ्राई करने पर विचार करें।

केक, आइसक्रीम, चिप्स और चॉकलेट जैसे प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों से दूर रहें, क्योंकि इनमें अक्सर आवश्यक पोषक तत्वों की कम होती है और इनमें चीनी, नमक और वसा की मात्रा अधिक होती है। प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा भी कम होती है, जो पेट भरे होने का एहसास बनाए रखने के लिए बहुत ज़रूरी हैं।

4. शाम को ज़्यादा खाने की इच्छा से बचें

मुस्लिम अपने परिवार और दोस्तों के साथ शाम में इफ्तार करते हैं। इस वक्त मिठाई, नमकीन स्नैक्स और वसायुक्त व्यंजनों का अधिक सेवन करने की इच्छा हो सकती है।

लेकिन अधिक भोजन करने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ सकता है, असुविधा हो सकती है और नींद में बाधा आ सकती है।

किसी हल्की चीज़ से शुरुआत करें, जैसे कि खजूर और एक गिलास पानी से। आप अपने मुख्य भोजन और अधिक तरल पदार्थों का सेवन करने से पहले मगरिब की नमाज़ अदा कर सकते हैं।

5. कामकाज करते रहें

अंत में, अपनी फिटनेस और मांसपेशियों को बनाए रखने और अच्छी नींद के लिए अपने कार्यक्रम में कुछ हल्के व्यायाम को शामिल करने का प्रयास करें। मगर भारी कसरत करने से बचें।

Tags: Ramzan Roja: रमज़ान में रोज़ापांच तरीकों से अपनी सेहत का रख सकते हैं ध्यान
Previous Post

योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला, बोले- सपा ने किया आस्था से खिलवाड़, गैर-सनातनी को बनाया था कुंभ मेले का प्रभारी!

Next Post

प्रतापगढ़ में स्कूल फीस न चुकाने के कारण 12वीं का प्रवेश पत्र न मिलने पर छात्र ने की आत्महत्या

Related Posts

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली
देश

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

August 4, 2026
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

August 4, 2026
ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत
अंतराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

August 3, 2026
Next Post

प्रतापगढ़ में स्कूल फीस न चुकाने के कारण 12वीं का प्रवेश पत्र न मिलने पर छात्र ने की आत्महत्या

Recent Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मऊ, पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान...

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, बरेली में आयोजित दस दिवसीय अंतर-ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैंप (टीएससी) गर्ल्स टीम ने...

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group