Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बरेली में महिला IPS की हत्या के प्रयास मामले में चार पुलिस कांस्टेबल दोषी करार

admin by admin
February 22, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बरेली जिले की एक अदालत ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की एक महिला अधिकारी को कार से कुचलने के प्रयास के मामले में चार सिपाहियों को दोषी करार दिया है। अदालत दोषियों को सोमवार को सजा सुनाएगी।

विशेष लोक अभियोजक मनोज वाजपेई ने बताया कि मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अदालत-प्रथम के विशेष न्यायाधीश सुरेश कुमार गुप्ता ने चारों आरोपियों कांस्टेबल रविंद्र, मनोज कुमार, रविंद्र सिंह और धर्मेंद्र को हत्या के प्रयास का दोषी करार दिया और इसके बाद चारों को जेल भेज दिया गया।

अदालत इस मामले में सोमवार 24 फरवरी को अपना फैसला सुनाएगी। वाजपेई ने बताया कि घटना 2010 की है, तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (यातायात) कल्पना सक्सेना को जाट रेजिमेंट से सूचना मिली की कुछ सिपाही नकटिया पुल के पास ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। सूचना पर वह अपनी एक निजी गाड़ी से अन्य सिपाहियों के साथ शाम 6:30 बजे मौके पर पहुंची तो देखा कि सिपाही रविंद्र, मनोज कुमार, रविंद्र सिंह और धर्मेंद्र ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस पर पुलिस अधीक्षक ने अरोपियों को जब पकड़ने का प्रयास किया तो वे अपनी गाड़ी से भागने लगे। इस बीच उन्होंने एक सिपाही को पकड़ लिया जिसके बाद उन लोगों ने एक कार से सक्सेना को कुचलने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद भी जब पुलिस अधिकारी ने उन्हें भागने से रोका तो आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया, जिससे उनको काफी चोट लगी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि कैंट थाने में आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई, सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मामले की विवेचना पूरी कर पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। अब अदालत सोमवार को सजा सुनाएगी।

वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी सक्सेना वर्तमान में गाजियाबाद पुलिस आयुक्तालय में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर कार्यरत हैं

Tags: चार पुलिस कांस्टेबल दोषी करार
Previous Post

मप्र: सिंगरौली जिले में नृत्यांगना से सामूहिक बलात्कार, छह गिरफ्तार

Next Post

बलिया में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, पांच घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

September 14, 2026
Next Post

बलिया में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, पांच घायल

Recent Posts

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

बार एसोसिएशन रुदौली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, बार-बेंच में बेहतर समन्वय पर जोर

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, बार एसोसिएशन रुदौली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि...

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। प्रदेश में हाईकोर्ट से लेकर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group