Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उप्र बजट: चार नये एक्सप्रेस-वे का निर्माण, छुट्टा गोवंश की पहचान के लिये टैगिंग का बजट में प्रावधान

admin by admin
February 20, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रस्तावित बजट में चार नये एक्सप्रेस-वे के निर्माण का प्रावधान किया है। इसके अलावा प्रदेश को कृत्रिम मेधा (एआई) का हब बनाने के साथ ही कई नयी योजनाओं के लिए बजट में प्रस्ताव किया गया है। छुट्टा पशुओं के रखरखाव के लिए दो हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था बनाई गयी है।

राज्‍य के वित्‍त मंत्री सुरेश कुमार खन्‍ना ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार का नौवां बजट पेश किया।

खन्‍ना ने बजट पेश करते समय कहा, “छुट्टा पशुओं के रखरखाव के लिए दो हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पालतू, संरक्षित एवं छुट्टा गोवंश की पहचान के लिये टैगिंग कराये जाने की योजना पर भी कार्य किया जायेगा।

उप्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद से विपक्ष आवारा पशुओं की समस्‍या को उठाता रहा है। विपक्ष ने इसे चुनावों में भी जोर शोर से मुद्दा बनाया।

खन्‍ना ने अपने बजट भाषण में भी कहा कि विपक्ष हमेशा इसकी (आवारा पशुओं) की चर्चा करता है।

प्रस्तावित बजट में चार नये एक्सप्रेस-वे के निर्माण का भी प्रावधान किया गया है। इसमें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से गंगा एक्सप्रेस-वे कौसिया, जनपद हरदोई वाया फर्रुखाबाद तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे प्रस्तावित है। इसके अलावा गंगा एक्सप्रेस-वे को प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली होते हुए और इसे सोनभद्र से जोड़ते हुए विन्ध्य एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा मेरठ को हरिद्वार से जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेस-वे विस्तारीकरण एक्सप्रेस-वे तथा बुन्देलखंड रीवा एक्सप्रेस-वे के लिए बजटीय प्रावधान किया गया है।

बजट में ग्रीन एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए 900 करोड़ रुपये, विंध्‍य एक्सप्रेसवे के लिए 50 करोड़ रुपये, गंगा एक्सप्रेस वे विस्तारीकरण के लिए 50 करोड़ रुपये और बुंदेलखंड-रीवा एक्सप्रेस वे के लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के साथ डिफेंस इंड्रस्टियल कॉरिडोर परियोजना के लिए 461 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रयागराज में आवागमन को और सुगम बनाने के लिए शास्त्री ब्रिज के समानांतर और सिग्नेचर ब्रिज के समानांतर दो नए पुलों के निर्माण के लिए प्रावधान किया गया है।

प्रदेश को एआई के क्षेत्र में एक हब के रूप में विकसित करने के लिए लखनऊ में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी’ की स्थापना होगी तथा साइबर सुरक्षा में ‘टेक्नोलॉजी रिसर्च ट्रांसलेशन पार्क’ की नयी योजना बजट में शामिल की गयी है। कृत्रिम मेधा की शिक्षा के लिये उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिये बजट में एक करोड़ की व्यवस्था है।

बयान के अनुसार, सभी मंडल मुख्यालयों पर विकास प्राधिकरणों /नगर निकायों द्वारा कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए धनराशि का प्रावधान किया गया। पहले चरण में आयुक्त मुख्यालय पर होगा।

इसमें कहा गया है कि ग्राम पंचायतों में वैवाहिक उत्सव एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए उत्सव भवन निर्माण की योजना पर कार्य किया जाएगा। इससे रोजगार का सृजन भी होगा।इसके लिए 100 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं।

बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना के लिए मध्यम श्रेणी की इलेक्ट्रिक बसों के क्रय के लिये 100 करोड़ रुपये तथा चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के वास्ते 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

इसमें कहा गया है कि पूर्वांचल तथा बुन्देलखंड में अन्तक्षेत्रीय विषमताओं एवं पिछड़ेपन को कम करने के उद्देश्य से 1000 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है।

Tags: छुट्टा गोवंश की पहचान के लिये टैगिंग का बजट में प्रावधान
Previous Post

देश में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों में गैर-संक्रामक रोगों की जांच के लिए अभियान शुरू

Next Post

उप्र बजट: कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी देगी, बजट में 400 करोड़ का प्रावधान

Related Posts

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

August 3, 2026
लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

August 3, 2026
Next Post

उप्र बजट: कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी देगी, बजट में 400 करोड़ का प्रावधान

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group