बुलंदशहर जिले के अनूपशहर क्षेत्र में मंगलवार को 12 वर्षीय एक लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से यहां बताया कि यह घटना उस समय हुई जब लड़की सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्कूल जा रही थी, तभी एक दुकान मालिक दानिश ने उसे पकड़ लिया और अपनी दुकान के अंदर ले जाकर उससे कथित तौर पर बलात्कार किया।
सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने घटना के बाद इस बारे में लड़की को किसी को न बताने के लिए धमकाया। उन्होंने बताया कि जब लड़की ने शोर मचाना शुरू किया तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और लड़की को बचाया और उसके परिजनों को सूचना दी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


