Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

महाकुंभ में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से यातायात व्यवस्था फेल

admin by admin
February 10, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

प्रयागराज में रविवार को महाकुंभ मेले के मार्गों पर कई किलोमीटर तक यातायात बाधित रहने के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार से फंसे हुए श्रद्धालुओं के लिए आपातकालीन व्यवस्था करने को कहा। प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन के बाहर अत्यधिक भीड़ होने से स्टेशन बंद कर दिया गया।

मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, रविवार शाम आठ बजे तक 1.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया तथा 13 जनवरी से नौ फरवरी तक 43.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

रायबरेली से आए श्रद्धालु राम कृपाल ने बताया कि लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर फाफामऊ से पहले वह पांच घंटे जाम में फंसे रहे और फिर किसी तरह बेला कछार में वाहन खड़ा कर पैदल ही वहां से संगम घाट के लिए निकल पड़े।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जाम की स्थिति के संबंध में ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘प्रयागराज महाकुंभ में फंसे करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए तुरंत आपातकालीन व्यवस्था की जाए। हर तरफ जाम में भूखे-प्यासे, बेहाल और थके तीर्थयात्रियों को मानवीय दृष्टि से देखा जाए। आम श्रद्धालु क्या इंसान नहीं हैं?

उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘प्रयागराज में प्रवेश के लिए लखनऊ की तरफ 30 किलोमीटर पहले से ही नवाबगंज में जाम, रीवा रोड की तरफ से गौहनिया में 16 किलोमीटर पहले से जाम और वाराणसी की तरफ 12 से 15 किलोमीटर के जाम और ट्रेन के इंजन तक में भीड़ के प्रवेश कर जाने के समाचार हर जगह प्रकाशित हो रहे हैं। जनजीवन दूभर हो गया है।

अखिलेश ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार असफल हो चुकी है। वह अहंकार से भरे झूठे विज्ञापन में ही दिख रही है, लेकिन सच्चाई जमीन पर नदारद है।

अखिलेश ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में मध्यप्रदेश का एक वीडियो साझा किया, जिसमें पुलिसकर्मी सड़क पर लोगों से भारी ट्रैफिक को देखते हुए प्रयागराज की ओर न जाने की अपील करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘इस पार-उस पार दोनों तरफ है ‘भाजपा सरकार’। एक कहे आओ महाकुंभ, दूसरा कहे न जाओ पार।

भाजपा उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश दोनों राज्यों में सत्तारूढ़ पार्टी है।

एडीसीपी (यातायात) कुलदीप सिंह ने कहा, “वाहनों की संख्या बहुत अधिक है और यात्री इस कोशिश में हैं कि वे नजदीक से नजदीक आएं। इसकी वजह से लंबा जाम लग रहा है। हमें मौनी अमावस्या वाली व्यवस्था लागू करनी पड़ रही है।”

सिंह के अनुसार, मौनी अमावस्या पर जितनी भीड़ आई थी, लगभग उतनी ही भीड़ अब आ रही है। उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या पर मेला क्षेत्र के नजदीक की पार्किंग पहले भरी जा रही थी और उसके बाद दूर की पार्किंग भरी जा रही थी।

एडीसीपी (यातायात) ने बताया, “दूर की पार्किंग 50 प्रतिशत भर गई है। नजदीक वाली पार्किंग छोटी पार्किंग है, जबकि दूर वाली पार्किंग बड़ी है। उदाहरण के तौर पर आईईआरटी और बघाड़ा पार्किंग (मेला क्षेत्र के नजदीक) की क्षमता चार से पांच हजार वाहनों को खड़े करने की है, जबकि दूर की पार्किंग जैसे नेहरू पार्क और बेला कछार की पार्किंग में 20-25 हजार वाहन आ सकते हैं।”

उन्होंने बताया कि स्नान पर्व पर स्थानीय लोगों के वाहन नहीं चलते हैं, लेकिन अभी सभी तरह के वाहन चल रहे हैं। सिंह ने कहा कि पिछले (2019) कुंभ में खासकर सामान्य दिनों में इतनी भीड़ नहीं आई थी लेकिन इस बार सामान्य दिनों में इतनी अधिक भीड़ आ रही है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों तक श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने के आसार नहीं दिखते।

इस बीच, वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्यिक प्रबंधक (उत्तर रेलवे), लखनऊ कुलदीप तिवारी ने कहा, “चूंकि प्रयागराज संगम स्टेशन के बाहर भारी भीड़ की वजह से यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलने में बाधा आ रही थी, ऐसे में प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

वहीं, उत्तर मध्य रेलवे ने महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर अग्रिम आदेश तक एकल दिशा में आवागमन की व्यवस्था लागू की है।

उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुगमता के लिए प्रवेश केवल शहर की ओर (प्लेटफ़ॉर्म नंबर 1 की ओर) से दिया जाएगा और निकासी केवल ‘सिविल लाइंस’ की तरफ से होगी।

उन्होंने बताया कि अनारक्षित टिकट वाले यात्रियों को दिशावार यात्री आश्रय की ओर से प्रवेश दिया जाएगा। टिकट की व्यवस्था यात्री आश्रयों में अनारक्षित टिकट काउंटर, एटीवीएम और मोबाइल टिकटिंग के रूप में रहेगी।

मालवीय के अनुसार, इसी प्रकार आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को प्रवेश गेट संख्या पांच से दिया जाएगा और उन्हें ट्रेन आने से आधे घंटे पहले प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति मिलेगी।

Tags: पहुंचने से यातायात व्यवस्था फेल
Previous Post

महाकुंभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में किया स्नान

Next Post

बिजनौर: हिंदू युवक का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में काजी, प्रेमिका समेत पांच लोग गिरफ्तार

Related Posts

अयोध्या

सपा ने 6 जिलों में नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष, अयोध्या में जय सिंह को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

UP के 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात, मानदेय में 50% बढ़ोतरी; अब मिलेंगे ₹9 हजार, आंदोलन समाप्त

September 16, 2026
sanketik photo
देश

सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67% बढ़ोतरी, ₹45 से बढ़कर ₹75 हुआ शुल्क; चांदी पर कोई बदलाव नहीं

September 16, 2026
खेल

NADA की नई डोपिंग सूची में बड़ा एक्शन, एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर आजीवन प्रतिबंध; कई खिलाड़ी निलंबित

September 16, 2026
Next Post

बिजनौर: हिंदू युवक का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में काजी, प्रेमिका समेत पांच लोग गिरफ्तार

Recent Posts

अयोध्या जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विनय कुशवाहा की तस्वीर लगाकर सम्मान, 18 बार रक्तदान और 8 बार प्लेटलेट्स दान

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, जिला चिकित्सालय अयोध्या के ब्लड बैंक में नियमित रक्तदान और प्लेटलेट्स दान के क्षेत्र में योगदान देने वाले रक्तदाता विनय...

सपा ने 6 जिलों में नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष, अयोध्या में जय सिंह को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के छह जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

स्मिता सहाय श्रीवास्तव साहित्य गौरव सम्मान

अयोध्या: हिंदी दिवस पर स्मिता सहाय श्रीवास्तव को मिला ‘साहित्य गौरव सम्मान 2026’, पत्रकारिता और समाजसेवा के लिए हुईं सम्मानित

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, हिंदी दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैदिक रामायण एवं शोध संस्थान, तुलसी स्मारक भवन अयोध्या में हिंदी प्रचार-प्रसार सेवा संस्थान...

अयोध्या के रुदौली में दिव्यांग बच्चों का उपकरण मापन कैंप, 174 बच्चों ने लिया हिस्सा; 146 बच्चों को 245 उपकरणों के लिए किया चिन्हित

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, ब्लॉक संसाधन केंद्र रुदौली में बुधवार को दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन कैंप का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी...

UP के 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात, मानदेय में 50% बढ़ोतरी; अब मिलेंगे ₹9 हजार, आंदोलन समाप्त

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group