Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

संभल में संपत्ति संबंधी तोड़फोड़: न्यायालय ने याचिकाकर्ता को संबंधित उच्च न्यायालय जाने को कहा

admin by admin
February 7, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

उच्चतम न्यायालय ने संपत्ति संबंधी तोड़फोड़ पर उसके फैसले का कथित तौर पर उल्लंघन करने वाले संभल के अधिकारियों के खिलाफ दायर अवमानना याचिका का निपटारा करते हुए याचिकाकर्ता से संबंधित उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को कहा।

न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने याचिकाकर्ता मोहम्मद गयूर की ओर से पेश वकील से कहा, ‘‘इसे उच्च न्यायालय में दाखिल करें। पीठ ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि इस मुद्दे का संबंधित उच्च न्यायालय द्वारा सबसे बेहतर तरीके से समाधान किया जा सकता है। इसलिए, हम याचिकाकर्ता को संबंधित उच्च न्यायालय में जाने की स्वतंत्रता देते हुए वर्तमान याचिका का निपटारा करते हैं।’’

शीर्ष अदालत ने 13 नवंबर 2024 के अपने फैसले में यह स्वतंत्रता दी थी कि अगर कोई उल्लंघन होता है तो संबंधित उच्च न्यायालय शिकायत पर विचार करेगा।

अधिवक्ता चांद कुरैशी के माध्यम से शीर्ष अदालत में दायर अपनी याचिका में याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने शीर्ष अदालत के 13 नवंबर 2024 के उस फैसले का उल्लंघन किया है जिसमें अखिल भारतीय स्तर के दिशा-निर्देश तय किए गए थे और कारण बताओ नोटिस के बिना संपत्ति को गिराने पर रोक लगाई गई थी और पीड़ित पक्ष को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय देने को कहा गया था।

याचिका में दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश के संभल में अधिकारियों ने 10-11 जनवरी को याचिकाकर्ता या उसके परिवार के सदस्यों को बिना किसी पूर्व सूचना या अवसर दिए उसकी संपत्ति का एक हिस्सा गिरा दिया। आदेश सुनाए जाने के बाद याचिकाकर्ता के वकील ने कहा, ‘‘मेरी संपत्ति में किसी तीसरे पक्ष का हित नहीं बनाया जा सकता। पीठ ने कहा, ‘‘जाइए और मुकदमा दायर करिए। हमने सभी आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

याचिकाकर्ता ने कहा कि वह अधिकारियों की मनमानी और अवैध कार्रवाई से व्यथित है, जो शीर्ष अदालत के फैसले का ‘‘पूर्ण उल्लंघन’’ है। याचिका में कहा गया, ‘‘याचिकाकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों के पास संपत्ति के सभी आवश्यक दस्तावेज, स्वीकृत नक्शे और अन्य संबंधित दस्तावेज हैं, लेकिन न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने वाले अधिकारी याचिकाकर्ता की संपत्ति के परिसर में पहुंचे और उक्त संपत्ति को गिराना शुरू कर दिया।

इसमें कहा गया कि उच्चतम न्यायालय के नवंबर 2024 के फैसले में सरकारी प्राधिकारियों को देश में संपत्ति पर बुलडोजर चलाने और उन्हें ध्वस्त करने से पहले तैयार दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

याचिका के अनुसार, प्राधिकारियों ने दिशानिर्देशों की अवहेलना की और बिना किसी पूर्व सूचना के उत्तर प्रदेश के संभल में तिवारी सराय स्थित याचिकाकर्ता की फैक्टरी के एक हिस्से को बुलडोजर से गिरा दिया। इसमें कहा गया कि प्राधिकारियों में न्यायालय, कानून के शासन और न्याय प्रशासन के प्रति कोई सम्मान नहीं है।

अधिकारियों के खिलाफ अवमानना ​​की कार्यवाही का अनुरोध करने के अलावा याचिका में उन्हें संबंधित परिसर में किसी तीसरे पक्ष के हित को बनाने से रोकने का भी आग्रह किया गया। याचिका में अधिकारियों को 11 जनवरी की यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया।

Tags: याचिकाकर्ता को संबंधित उच्च न्यायालय जाने
Previous Post

आगरा में पुलिस हिरासत में मौत; तीन उपनिरीक्षक निलंबित, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Next Post

क्या है बोटुलिज्म? कैसे बोटोक्स से जुड़ी हुई है यह ‘नसों के लकवे’ वाली बीमारी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

September 14, 2026
Next Post

क्या है बोटुलिज्म? कैसे बोटोक्स से जुड़ी हुई है यह ‘नसों के लकवे’ वाली बीमारी

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group