Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पहले की तुलना में क्यों ज्यादा पैदा हो रहे हैं जुड़वां बच्चे?

admin by admin
January 27, 2025
in Featured, अंतराष्ट्रीय
0

दुनियाभर में महिलाएं कम बच्चों को जन्म दे रही हैं। जन्म दर में इस गिरावट के बावजूद, आज जुड़वां और एक साथ तीन बच्चों के जन्म के मामले पहले की तुलना में काफी बढ़े हैं।

इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है – और शोध से जुड़वां बच्चों की दरों में निरंतर वृद्धि का अनुमान जताया जा रहा है। पिछले वर्षों में, जुड़वां बच्चों के जन्म की दरें समग्र जन्म दरों के अनुरूप कम हुई हैं।

ऐसा होने के कई कारण हो सकते हैं। अधिक उम्र में गर्भधारण तथा प्रजनन उपचारों का अधिक उपयोग जैसे सामाजिक कारक इसके प्रमुख कारण प्रतीत होते हैं।

हालांकि एक समय में एक बच्चे की तुलना में कई बच्चे पैदा होना कम आम बात है, लेकिन कई बच्चे पैदा होना मानव प्रजनन का एक स्वाभाविक हिस्सा है। लगभग हर 60 गर्भधारण में से एक में कई बच्चे पैदा होते हैं – चाहे वह दो, तीन या छह बच्चे हों।

जुड़वां बच्चे तब होते हैं जब दो अलग-अलग अंडे एक ही समय में निषेचित (फर्टिलाइज) होते हैं, या जब एक निषेचित अंडा दो भागों में विभाजित हो जाता है। ‘हाइपर-ओव्यूलेशन’ के परिणामस्वरूप भी कई बच्चे पैदा हो सकते हैं – जब एक ही चक्र में एक से अधिक अंडे निकलते हैं।

हालांकि बहुत दुर्लभ ‘हाइपर-ओव्यूलेशन’ यानी ‘हाइपर-ऑर्डर मल्टीपल प्रेगनेंसीज़’ के कारण तीन शिशुओं से लेकर नौ शिशुओं तक का जन्म हो सकता है।

वर्ष 2023 में इंग्लैंड एंड वेल्स से प्राप्त आंकड़ों से पता चलता है कि 20 वर्ष से कम आयु की 2,000 में से एक महिला के एक समय में एक से ज्यादा बच्चे पैदा होते हैं जबकि 35 से 39 वर्ष की आयु की महिलाओं के बीच यह दर प्रति 57 में से एक है।

हाल ही में विशेष रूप से निम्न आय वाले देशों पर किए गए शोध में वर्ष 2050 से 2100 तक सभी देशों में एक से अधिक बच्चों के जन्म की दर में वृद्धि का अनुमान जताया गया है।

वर्ष 1940 से 1960 के दशक में ‘बेबी बूम’ के दौरान, इंग्लैंड एंड वेल्स में प्रति 1000 गर्भधारण में से एक से अधिक बच्चे पैदा होने के लगभग 12-13 मामले सामने आए। 1960 के दशक में महिलाएं औसतन 26 वर्ष की आयु में बच्चे पैदा कर रही थीं। यह एक ऐसी उम्र है जब एक से अधिक बच्चों के जन्म की संभावना कम होती है।

लेकिन 1970 और 1980 के दशक में, परिवार नियोजन (पुरुष और महिला नसबंदी समेत) के बढ़ते चलन और चुनौतीपूर्ण आर्थिक समय के कारण कम बच्चे पैदा हुए। इससे कम बच्चे पैदा करने का चलन बढ़ गया।

इस अवधि के दौरान ज़्यादातर महिलाएं 20 से 25 साल की उम्र के बीच में बच्चे पैदा कर रही थीं – औसतन 26 साल की उम्र में। इसका मतलब यह हुआ कि यू.के. में एक से ज़्यादा बच्चों को जन्म देने की दर भी अपने सबसे निचले स्तर, लगभग 1,000 गर्भधारणों में से दस पर आ गई।

1990 और 2000 के दशक में इंग्लैंड एंड वेल्स में बहु-जन्म दर में वृद्धि हुई। यह आंशिक रूप से महिलाओं के पहली बार मां बनने की औसत आयु में मामूली वृद्धि के कारण हुई, लेकिन मुख्य रूप से प्रजनन उपचारों के उपयोग में वृद्धि के कारण ऐसा हुआ।

फिर भी 2000 के दशक के मध्य से 2010 के दशक के मध्य तक, यू.के. में एकाधिक जन्म दर 1,000 गर्भधारण पर 16 से अधिक हो गई। इसकी वजह संभवतः अधिक उम्र में महिलाओं में प्रजनन दर में वृद्धि रही, लेकिन मुख्य कारण ‘वन एट ए टाइम’ अभियान के प्रभाव से पहले प्रजनन उपचारों का बढ़ता उपयोग रहा।

2010 के दशक में गिरावट के बाद, जब इस अभियान की सफलता डेटा में स्पष्ट हो गई, तो यूके में बहु-जन्म दर 1,000 गर्भधारण पर 14.4 हो गई। लेकिन पहले से कहीं ज़्यादा लोग अब प्रजनन उपचार की तलाश कर रहे हैं। 1991 में, यूके में प्रजनन क्लीनिकों ने लगभग 6,700 आईवीएफ प्रक्रियाएं कीं। इसकी तुलना में, 2021 में आईवीएफ तकनीक के इस्तेमाल के मामले बढ़कर 76,000 हो गए।

Tags: पहले की तुलना में क्यों ज्यादा पैदा हो रहे हैं जुड़वां बच्चे
Previous Post

Karnataka : बैंक डकैती मामले में 18 किलो सोना और नकदी के साथ चारों डकैत गिरफ्तार

Next Post

Icc Awards: स्मृति मंधाना बनी सर्वश्रेष्ठ महिला एक दिवसीय खिलाड़ी; बुमराह सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर

Related Posts

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued
अंतराष्ट्रीय

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

July 28, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी
अंतराष्ट्रीय

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

July 28, 2026
क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब
Featured

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

July 27, 2026
भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू
अंतराष्ट्रीय

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

July 27, 2026
Next Post

Icc Awards: स्मृति मंधाना बनी सर्वश्रेष्ठ महिला एक दिवसीय खिलाड़ी; बुमराह सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर

Recent Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group