Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Karnataka : बैंक डकैती मामले में 18 किलो सोना और नकदी के साथ चारों डकैत गिरफ्तार

admin by admin
January 27, 2025
in क्राइम, देश
0

मंगलुरु, दक्षिण कन्नड़ के उल्लाल में एक सहकारी बैंक में 17 जनवरी को हुई डकैती के मामले में पुलिस ने चारों डकैतों को गिरफ्तार कर उनके पास से 18 किलो से ज्यादा सोना और 3.8 लाख रुपए नकद बरामद किया है।

मंगलुरु के पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि 17 जनवरी, 2025 को दोपहर करीब एक बजे कोटेकर व्यवसाय सेवा सहकारी संघ (एन) की तालापाडी शाखा में चार नकाबपोशों ने धावा बोला और हथियार के दम पर बैंक से नकदी और सोने के गहने लूट लिए।

उन्होंने बताया कि जांच में बैंक में सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव में कमी और मास्टर लॉकर खुले होने जैसी लापरवाही भी सामने आई जिससे डकैतों को मदद मिली।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान कन्नन मणि (36 वर्ष), मुरुगंडी थेवर (36 वर्ष), योसुवा राजेंद्रन (35 वर्ष), और एम. शणमुगासुंदरम (65 वर्ष) के रूप में हुई है।

अग्रवाल ने बताया कि कन्नन मणि को 20 जनवरी को तिरुवन्नामलाई से गिरफ्तार किया गया। मुरुगंडी थेवर और योसुवा राजेंद्रन को 20 जनवरी को अंबा समादरमम से और एम. शणमुगासुंदरम को 23 जनवरी को अंबा समादरमम से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपियों ने छह महीने पहले तालाजा जेल में एक स्थानीय सहयोगी शशि थेवर के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई थी। मुरुगंडी थेवर और अन्य ने तीन बार बैंक की रेकी की थी। पुलिस शशि थेवर की तलाश कर रही है।

अग्रवाल ने बताया कि 16 और 17 जनवरी को, मुरुगंडी और तीन आरोपी मुंबई के तिलक नगर से फिएट कार में निकले थे जबकि कन्नन मणि और एक अन्य आरोपी ट्रेन से मंगलुरु पहुंचे थे। उन्होंने कार की नंबर प्लेट दो बार बदली थी। सभी आरोपी सुरथकल में मिले और बैंक लूटा। लूट के बाद मुरुगंडी थेवर और योसुवा राजेंद्रन फिएट कार से तालापाडी गेट के रास्ते केरल भाग गए जबकि तीन अन्य आरोपी ऑटो, बस और ट्रेन से शहर से भाग निकले।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 18.314 किलोग्राम सोना और 3,80,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने दो पिस्तौल, तीन कारतूस, दो तलवारें और फिएट कार भी बरामद की हैं। अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और स्थानीय लोगों की भूमिका के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

Tags: चारों डकैत गिरफ्तार
Previous Post

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संगम में संतों के मंत्रोच्चार के बीच आस्‍था की डुबकी लगाई

Next Post

पहले की तुलना में क्यों ज्यादा पैदा हो रहे हैं जुड़वां बच्चे?

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग का बड़ा प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता और पांच-सूत्रीय पहल पर जोर

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

September 13, 2026
Next Post

पहले की तुलना में क्यों ज्यादा पैदा हो रहे हैं जुड़वां बच्चे?

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग का बड़ा प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता और पांच-सूत्रीय पहल पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

नयी दिल्ली, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को कहा कि ब्रिक्स को आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षित रखने और एक...

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के अंदर पाया गया।...

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

बलरामपुर जिले में प्रादेशिक सहकारी संघ (पीसीएफ) के दो गेहूं क्रय केंद्रों से करीब 60 लाख रुपये कीमत का 228.764...

Hockey : भारत ने चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार जीता जूनियर एशिया कप, विश्व कप का टिकट पक्का

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), सानिका चंद्रकांत माने के गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर लगातार...

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काठमांडू, भारत ने बाढ़ प्रभावित बेत्रावती क्षेत्र में संपर्क बहाल करने में मदद के लिए 70 मीटर लंबे बेली पुल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group