Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, यातायात व्यवस्था ध्वस्त, राम मंदिर पट सिर्फ 20 मिनट के लिए हुआ बंद

admin by admin
January 25, 2025
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या, शुक्रवार को रामनगरी श्रद्धालुओं की अनुमान से ज्यादा भीड़ उमड़ी तो यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। आलम यह रहा है गलियों में जाम लगा रहा। भीड़ नियंत्रण के लिए कई रास्ते भी प्रशासन को बंद करने पड़े। अयोध्या उमड़े श्रद्धालुओं में रामलला के दर पर माथा टेकने की ललक दिखी। इसके चलते राम मंदिर सुबह से लेकर शयन आरती तक 14 घंटे खुला रहा।

रामनगरी में निरंतर श्रद्धालुओं का ज्वार उमड़ रहा है। प्रयागराज में डुबकी लगाने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोजाना अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भी रामनगरी में मेले जैसा माहौल रहा। श्रीराम अस्पताल तिराहे से लेकर प्रमोदवन तिराहे तक रामपथ श्रद्धालुओं की भीड़ से पटा रहा।
आलम यह रहा कि रामपथ की एक लेन पर चार पहिया वाहनों का आवागमन रोकना पड़ा। डायवर्जन के चलते गलियों में जाम की स्थिति बनी रही। रायगंज, तपस्वी छावनी मार्ग, रामघाट चौराहे पर जाम की स्थिति रही। टेढ़ीबाजार ओवर ब्रिज के पास भी बैरियर लगाकर चार पहिया वाहनों को रोका गया।

वहीं प्रयागराज से अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ पिछले तीन दिनों में राम मंदिर में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके हैं। शुक्रवार को भी आस्थावानों की कतार लगी रही। जन्मभूमि पथ पर लगे सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के प्रयास में पूरे दिन जुटे रहे।

राम मंदिर में सुबह 6:30 बजे खुला तो रात 9:15 बजे तक 14 घंटे से अधिक समय तक खुला ही रहा। दोपहर भोग आरती के दौरान केवल 20 मिनट के लिए मंदिर का पट बंद किया गया लेकिन दर्शन नहीं रोका गया। जिन श्रद्धालुओं को व्हीलचेयर चाहिए था उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा, तब जाकर उन्हें व्हीलचेयर मिल सका।
राम मंदिर में वीआईपी दर्शन की भी होड़ रही। इसके चलते वीआईपी दर्शन के सभी स्लॉट सुबह नौ बजे ही फुल हो गए। वीआईपी दर्शन का स्लॉट सुबह सात बजे से शुरू होकर रात नौ बजे तक रहता है। दो-दो घंटे के स्लॉट में वीआईपी दर्शन कराए जाते हैं। आरती पास तो बीती रात ही फुल हो गए थे।
भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से राम मंदिर के निकासी मार्ग पर एक लेन बढ़ा दी गई है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि परकोटा से लेकर अंगद टीला तक 10 फीट चौड़ी एक लेन नई बनाई गई है ताकि श्रद्धालुओं की निकासी सुगमता पूर्वक हो सके। उन्होंने बताया कि रोजाना डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु राम मंदिर में दर्शन कर रहे हैं।
सुरक्षा के लिए एटीएस, सीआरपीएफ, पीएसी के जवान लगाए गए हैं। एसएसएफ व सिक्योरिटी एजेंसी के भी जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा का ख्याल रख रहे हैं।
Tags: अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ीराम मंदिर पट सिर्फ 20 मिनट के लिए हुआ बंद
Previous Post

Mauni Amavasya 2025: 29 जनवरी को करें राशि अनुसार दान, मिलेगा आर्थिक तंगी से छुटकारा

Next Post

सांस्कृतिक महाकुम्भ: गणतंत्र दिवस पर ‘संगम की रेती’ में दिखेगा देशभक्ति का भी नजारा, बॉलीवुड सिंगर साधना सरगम गंगा पंडाल पर देंगी प्रस्तुति

Related Posts

sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

September 10, 2026
Next Post

सांस्कृतिक महाकुम्भ: गणतंत्र दिवस पर 'संगम की रेती' में दिखेगा देशभक्ति का भी नजारा, बॉलीवुड सिंगर साधना सरगम गंगा पंडाल पर देंगी प्रस्तुति

Recent Posts

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज को लेकर हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर पांच लोगों ने...

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

आगरा में मेट्रो रेल निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस रिसाव के बाद एहतियातन...

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को दावा किया...

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group