Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

America में चोरी और हिंसक अपराधों के आरोपी अवैध प्रवासियों को मिलेगी जेल, Laken Riley विधेयक को मंजूरी

admin by admin
January 23, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

वाशिंगटन, (एपी) अमेरिका में रिपब्लिकन के नेतृत्व वाले सदन ने बुधवार को उस विधेयक को अंतिम मंजूरी दे दी, जिसका मकसद अवैध प्रवासियों पर अंकुश लगाना है। यह ऐसा पहला विधेयक होगा जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हस्ताक्षर कर सकते हैं।

इस विधेयक के तहत चोरी और हिंसक अपराधों के आरोपी अवैध प्रवासियों को हिरासत में लेने की बात कही गई है। इस विधेयक का नाम जॉर्जिया नर्सिंग छात्र लैकेन रिले के नाम पर रखा गया है। लैकेन की पिछले साल वेनेजुएला में हत्या कर दी गई थी। इस विधेयक का पारित होना यह दर्शाता है कि ट्रंप की चुनावी जीत के बाद अप्रवास पर राजनीतिक बहस कितनी तेज हो गई है।

आव्रजन नीति अक्सर अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में सबसे अधिक जटिल मुद्दों में से एक रही है, लेकिन राजनीतिक रूप से कमजोर डेमोक्रेट्स के एक महत्वपूर्ण गुट ने रिपब्लिकन के साथ मिलकर इस प्रस्ताव को 263-156 मतों से पारित करा लिया।

अलबामा से रिपब्लिकन सीनेटर कैटी ब्रिट ने कहा, ‘‘दशकों से, हमारी सरकार के लिए हमारी सीमा पर और हमारे देश के भीतर समस्याओं के समाधान पर सहमत होना लगभग असंभव रहा है। उन्होंने इस कानून को ‘‘शायद सबसे महत्वपूर्ण आव्रजन प्रवर्तन विधेयक’’ बताया जिसे कांग्रेस ने लगभग तीन दशकों में पारित किया है।

उन्होंने कहा कि फिर भी इस विधेयक के लिए अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन की क्षमताओं में भारी वृद्धि की आवश्यकता होगी लेकिन इसमें कोई नया वित्तपोषण शामिल नहीं है।

इस बीच, ट्रंप ने कई सरकारी आदेश जारी किए हैं, जिनका उद्देश्य मेक्सिको की सीमा को आव्रजन के लिए सील करना और अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे लाखों प्रवासियों को निर्वासित करना है।

ट्रंप ने बुधवार को शरणार्थियों के पुनर्वास को भी रद्द कर दिया, जबकि उनके प्रशासन ने स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर मुकदमा चलाने के इरादे का संकेत दिया, जो उनकी नई आव्रजन नीतियों को लागू नहीं करते हैं।

सदन में रिपब्लिकन ने पिछले साल 37 डेमोक्रेट्स के समर्थन से इस विधेयक को पारित किया था। इसके बाद यह डेमोक्रेटिक नियंत्रित सीनेट में अटक गया था। इस वर्ष रिपब्लिकन ने, जो अब दोनों कांग्रेस सदनों पर नियंत्रण रखते हैं, इसे अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बना लिया है।

इस कानून के तहत, संघीय प्राधिकारियों को दुकान से चोरी जैसे अपराधों के आरोप में गिरफ्तार या आरोपित किसी भी प्रवासी को हिरासत में लेना आवश्यक होगा।

सीनेटर एलेक्स पैडिला ने कहा कि संघीय अधिकारियों को अब हिंसक अपराध करने वालों के बजाय दुकानों से चोरी जैसे अपराधों के लिए गिरफ्तार किए गए प्रवासियों को हिरासत में लेने को प्राथमिकता देने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Tags: America में चोरी और हिंसक अपराधों के आरोपीवैध प्रवासियों को मिलेगी जेल
Previous Post

जलगांव ट्रेन दुर्घटना: मृतकों में चार नेपाल के; यात्रियों, रिश्तेदारों ने बताया खौफनाक मंजर

Next Post

Watch, Los Angeles Fire: लॉस एंजिल्स के पर्वतीय क्षेत्र में आग ने लिया विकराल रूप, 50 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ में पहली बार एयर शो, सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने आसमान में बनाया तिरंगा

September 19, 2026
खेल

रोहित शर्मा के भविष्य पर रार और वीवीएस लक्ष्मण से मतभेद, अजीत अगरकर के जाने की क्या रही वजह?

September 19, 2026
अंतराष्ट्रीय

एशियाई खेलों का भव्य आगाज, नागोया में तकनीक और संस्कृति के संगम ने मोहा मन; मनु भाकर ने संभाली भारत की कमान

September 19, 2026
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

September 19, 2026
Next Post

Watch, Los Angeles Fire: लॉस एंजिल्स के पर्वतीय क्षेत्र में आग ने लिया विकराल रूप, 50 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group