Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आबकारी मंत्री की बहन से जुड़े धोखाधड़ी मामले में पूर्व विधायक सुभाष पासी गिरफ्तार

admin by admin
January 23, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

हरदोई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन और एक अन्य व्यक्ति से धोखाधड़ी के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक सुभाष पासी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हरदोई देहात कोतवाली पुलिस ने पासी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, हरदोई के रेलवेगंज के निवासी प्रकाश चंद्र गुप्ता ने 10 अक्टूबर 2023 को शिकायत दर्ज कराई थी। गुप्ता ने आरोप लगाया कि मूल रूप से गाजीपुर के निवासी और मुंबई के जुहू चर्च इलाके में रहने वाले सुभाष पासी ने एक परिचित अक्षय अग्रवाल के जरिए उनसे संपर्क किया।

गुप्ता ने कहा कि पासी ने अपनी पत्नी रीना के साथ मिलकर मुंबई के आरामनगर में एक फ्लैट 2.5 करोड़ रुपये में बेचने की पेशकश की। गुप्ता ने कहा कि वह पासी को उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन रुचि गोयल से मिलवाने ले गए, जिन्होंने गवाहों की मौजूदगी में सुभाष और रीना को 49 लाख रुपये का चेक जारी किया। गुप्ता ने कहा कि चेक के जरिये रकम निकाल ली गई, लेकिन फ्लैट नहीं सौंपा गया।

पुलिस ने बताया कि बाद में जब गुप्ता इस मामले को सुलझाने के लिए मुंबई गए, तो उन्हें फर्जी संपत्ति के दस्तावेज दिए गए।इसी तरह अक्षय अग्रवाल नामक व्यक्ति ने नौ अगस्त 2023 को एक अलग मामला दर्ज कराया, जिसमें दंपत्ति पर 49 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाया गया।

पुलिस जांच के दौरान दोनों मामलों में धोखाधड़ी सामने आई और आरोप पत्र दाखिल किए गए। तत्कालीन शहर कोतवाल संजय पांडे ने दंपत्ति के खिलाफ 31 जनवरी 2024 को गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज कराया था, तब से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

इसके बाद पासी को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया, जहां उन्हें स्थानीय अदालत में पेश होने के बाद दो दिन की हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद उन्हें हरदोई लाया गया। पुलिस अधीक्षक (हरदोई) नीरज जादौन ने कहा, ‘ पासी गाजीपुर जिले के सैदपुर निर्वाचन क्षेत्र से 2012 से 2017 के बीच समाजवादी पार्टी के विधायक रहे।”

उन्होंने 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा, लेकिन हार गए। धोखाधड़ी के आरोप में अदालत में पेश न होने के बाद सुभाष और रीना पासी दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। मुंबई में उनकी गिरफ्तारी के बाद, सुभाष पासी को हरदोई में अदालत में पेश किया जाएगा।

Tags: पूर्व विधायक सुभाष पासी गिरफ्तार
Previous Post

बहराइच: मुस्लिम मोहम्मद अली मंदिर में सेवा कर पेश कर रहे सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल

Next Post

बिहार: बेतिया में DEO के घर विजिलेंस का छापा, मिले 500-500 के नोट, गिनने के लिए मंगवाई गई मशीन

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

September 19, 2026
Next Post

बिहार: बेतिया में DEO के घर विजिलेंस का छापा, मिले 500-500 के नोट, गिनने के लिए मंगवाई गई मशीन

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group