Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मंत्रिमण्डल ने दी प्रयागराज, वाराणसी, आगरा में नगर निगम बांड के लिए मंजूरी

admin by admin
January 23, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

महाकुंभ नगर, प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज, वाराणसी और आगरा के नगर निगमों के लिए बांड जारी करने के साथ ही बुनियादी ढांचे के विकास के लिए धन के प्रावधान को मंजूरी दे दी।

जब कोई नगर निगम विकास कार्यों के लिए बांड जारी करता है तो वह अनिवार्य रूप से विभिन्न बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं को वित्तपोषित करने के लिए निवेशकों से धन जुटाता है। नगर निगम बांड जारी करके पारंपरिक वित्तपोषण स्रोतों की तुलना में ज्यादा पूंजी प्राप्त कर सकती हैं और इसका इस्तेमाल दीर्घकालिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए कर सकती हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ”इन नगर निगम बांड के जरिये बाजार से धन जुटाया जाएगा। इसमें प्रत्येक 100 करोड़ रुपये के लिए 13 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा। भारत सरकार प्रोत्साहन राशि को ‘एस्क्रो’ खाते में जमा करेगी।”

इसके अलावा आगरा, प्रयागराज और वाराणसी के लिए 50-50 करोड़ रुपये तक के ‘म्युनिसिपल बांड’ जारी किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य इन प्रमुख शहरों में बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले लखनऊ और गाजियाबाद के नगर निगमों द्वारा ऐसा किया जा चुका है। सरकार ने आगरा में एक नई आवासीय परियोजना को अलग से मंजूरी दी है। इसके अलावा आगरा विकास प्राधिकरण के 100 मीटर चौड़ी इनर रिंग रोड और भूमि पार्सल योजना के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।

मंत्रिमण्डल ने आगरा में 442.4412 हेक्टेयर भूमि के लिए 2010 के सर्किल रेट और वर्तमान सर्किल रेट के बीच के अंतर को कवर करने के लिए 204.34 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि को भी मंजूरी दी है।

इसके अलावा रहनकला और रायपुर गांवों के औद्योगिक विकास क्षेत्रों को अलग करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीएसआईडीए) द्वारा अधिसूचना में संशोधन के प्रस्ताव पर सहमति बनी है।

बयान में कहा गया है, ”इस संशोधन से आगरा विकास प्राधिकरण को आवासीय योजना के लिए भूमि बैंक बनाने में मदद मिलेगी, जिससे क्षेत्र का नियोजित विकास सुनिश्चित होगा।

Tags: आगरा में नगर निगम बांड के लिए मंजूरी
Previous Post

Watch, महाराष्ट्र के जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह, पटरी पर उतरे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आये, कम से कम 10 लोगों की मौत

Next Post

हाथरस: दो नाबालिग बहनों की गला रेतकर हत्या, माता-पिता पर भी जानलेवा हमला

Related Posts

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना
उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

August 1, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

August 1, 2026
मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी
उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

August 1, 2026
Next Post

हाथरस: दो नाबालिग बहनों की गला रेतकर हत्या, माता-पिता पर भी जानलेवा हमला

Recent Posts

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group