Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Israeli PM Netanyahu बोले- Hamas के ‘आखिरी समय में कुछ शर्तों से पीछे हटने’ के कारण संघर्ष-विराम रुका

admin by admin
January 16, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

तेल अवीव, (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को कहा कि हमास “दोनों पक्षों के बीच बनी कुछ सहमतियों से आखिरी समय में पीछे हट गया”, जिसके चलते गाजा पट्टी में लंबे समय से जारी युद्ध को खत्म करने और सैकड़ों बंधकों की रिहाई का रास्ता खोलने वाला बहुप्रतीक्षित संघर्ष-विराम समझौता लटक गया है।

नेतन्याहू के कार्यालय ने हमास पर अधिक रियायतें हासिल करने के लिए समझौते की कुछ शर्तों से मुकरने का आरोप लगाया। उसने स्पष्ट किया कि नेतन्याहू सरकार संघर्ष-विराम समझौते पर मुहर लगाने के लिए तब तक बैठक नहीं करेगी, जब तक हमास अपना अड़ियल रुख नहीं छोड़ता।

वहीं, हमास के एक वरिष्ठ पदाधिकारी इज्जत अल-रश्क ने कहा कि आतंकवादी समूह “मध्यस्थों द्वारा घोषित संघर्ष-विराम समझौते के लिए प्रतिबद्ध है।” अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन और एक प्रमुख मध्यस्थ कतर ने बुधवार को इजराइल और हमास के बीच संघर्ष-विराम समझौते की घोषणा की थी, जिसकी शर्तों में हमास की ओर से इजराइली बंधकों की चरणबद्ध रिहाई, इजराइल में कैद सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों की आजादी, गाजा के हजारों विस्थापितों को वापस लौटने की अनुमति देना और क्षेत्र में जरूरी मानवीय सहायता की आपूर्ति सुनिश्चित करना शामिल है।

नेतन्याहू के कार्यालय ने आरोप लगाया कि हमास पूर्व में बनी एक सहमति से मुकर गया है, जो इजराइल को यह तय करने का अधिकार देती कि हत्या के जुर्म में सजायाफ्ता किन फलस्तीनी कैदियों को इजराइली बंधकों के बदले में रिहा किया जाएगा।

नेतन्याहू इजराइली बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए घरेलू स्तर पर व्यापक दबाव का सामना कर रहे हैं, लेकिन उनके नेतृत्व वाले धुर दक्षिणपंथी गठबंधन के सहयोगियों ने हमास को ज्यादा रियायतें देने की सूरत में उनकी सरकार गिराने की धमकी दी है।

इस बीच, गाजा पट्टी में इजराइल के हवाई हमले बृहस्पतिवार को भी जारी रहे। युद्धग्रस्त क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों में कम से कम 48 लोग मारे गए, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

हमास ने सात अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमला कर दिया था, जिसमें 1,200 लोग मारे गए थे और 250 अन्य को बंधक बना लिया गया था।

इसके बाद इजराइल ने जवाबी हमले किए, जिसमें फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 46,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए, गाजा की अनुमानित 90 फीसदी आबादी विस्थापित हो गई और क्षेत्र में गंभीर मानवीय संकट पैदा हो गया। नवंबर 2023 में एक हफ्ते के संघर्ष-विराम के दौरान गाजा से 100 से अधिक बंधकों को रिहा किया गया था।

बुधवार को घोषित समझौते के तहत, इजराइल की ओर से अगले छह हफ्तों में सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले हमास 33 इजराइली बंधकों को रिहा करेगा। समझौते के मुताबिक, इजराइली सेनाएं कई क्षेत्रों से पीछे हट जाएंगी, विस्थापित लोगों को अपने घरों में लौटने की इजाजत होगी और मानवीय सहायता बढ़ाई जाएगी।

मध्यस्थों के अनुसार, बाकी बंधकों की रिहाई दूसरे और कहीं अधिक कठिन चरण में होनी है, जिस पर पहले चरण के दौरान बातचीत की जाएगी।

Prime Minister Benjamin Netanyahu spoke this evening with US President-elect Donald Trump and thanked him for his assistance in advancing the release of the hostages and for helping Israel bring an end to the suffering of dozens of hostages and their families. pic.twitter.com/nSkK6Emfk8

— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) January 15, 2025

Tags: Israeli PM Netanyahu बोले
Previous Post

जापान में MUFG बैंक के सेफ डिपॉज़िट बॉक्स से 2 बिलियन येन की चोरी; अधिकारियों के वेतन से होगी कटौती

Next Post

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव: कथाव्यास राधेश्याम शास्त्री के श्रीमुख से हो रही अमृत वर्षा, जाति से ऊपर उठिए

Related Posts

देश

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

September 14, 2026
देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
देश

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

September 14, 2026
Next Post

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव: कथाव्यास राधेश्याम शास्त्री के श्रीमुख से हो रही अमृत वर्षा, जाति से ऊपर उठिए

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group