Tuesday, May 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पटना: BPSC ने उसके खिलाफ आरोप लगाने वाले नेताओं और कोचिंग संस्थानों को कानूनी नोटिस भेजा

admin by admin
January 11, 2025
in देश
0

पटना, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शनिवार को कहा कि उसने उन नेताओं सहित कोचिंग संस्थानों से जुड़े कई व्यक्तियों को कानूनी नोटिस भेजा है, जिन्होंने 13 दिसंबर को राज्य भर में आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) को लेकर उठे विवाद पर आयोग के खिलाफ ‘‘निराधार’’ आरोप लगाए हैं।

बीएसपीसी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बात करते हुए कहा, ‘‘आयोग ने नेताओं, कोचिंग संस्थानों से जुड़े कुछ लोगों सहित कई अन्य व्यक्तियों को नोटिस भेजे हैं… जिन्होंने बीपीएससी के खिलाफ निराधार आरोप लगाए हैं… जल्द ही कुछ और नोटिस भेजे जाएंगे।

परीक्षा नियंत्रक ने नोटिस भेजे जाने वालों के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन जन सुराज पार्टी के उपाध्यक्ष वाई वी गिरि ने पुष्टि की कि नोटिस प्राप्त करने वालों में पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी शामिल हैं।

परीक्षा रद्द करके इसे दोबारा आयोजित करने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में आमरण अनशन करने के चलते तबीयत बिगड़ने के बाद किशोर फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।

बीपीएससी नोटिस में किशोर से कहा गया है कि वे सीसीई में गड़बड़ी के बारे में अपने आरोपों का समर्थन करने के लिए सात दिनों के भीतर ‘‘ठोस और सत्यापन योग्य सबूतों का पूरा विवरण’’ प्रदान करें। नोटिस में किशोर पर मानहानिकारक और निराधार बयान देने का आरोप लगाया गया है।

नोटिस के अनुसार, किशोर ने हाल ही में साक्षात्कारों में आरोप लगाया कि ‘‘नौकरियां एक करोड़ रुपये से 1.5 करोड़ रुपये में बेची गईं’’ और दावा किया कि यह घोटाला ‘‘1,000 करोड़ रुपये से अधिक’’ का है।

नोटिस पाने वालों में पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग देने वाले और यूट्यूबर खान सर भी शामिल हैं।

खान ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हां, मुझे विरोध कर रहे बीपीएससी उम्मीदवारों के समर्थन में मेरे भाषणों के लिए बीपीएससी से कानूनी नोटिस मिला है। मैं अपने वकीलों से परामर्श करने के बाद जल्द ही अपना जवाब भेजूंगा। लेकिन, एक बात मैं जरूर कहूंगा कि मैं छात्रों के हित के लिए लड़ता रहूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम 13 दिसंबर को आयोजित परीक्षा में कथित अनियमितताओं से संबंधित मुद्दे पर पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं।

पुलिस ने खान सर से जुड़े पटना स्थित एक कोचिंग संस्थान के खिलाफ भी बीपीएससी परीक्षा से संबंधित गलत सूचना फैलाने के आरोप में एक नयी प्राथमिकी दर्ज की है।

बीपीएससी के सूत्रों ने पुष्टि की है कि इस संबंध में पटना स्थित कई अन्य व्यक्तियों और कोचिंग संस्थानों के मालिकों को नोटिस भेजे गए हैं।

इस बीच, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव ने बीपीएससी की 13 दिसंबर की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों के समर्थन में 12 जनवरी को बिहार बंद का आह्वान किया है।

कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ गर्दनी बाग का दौरा किया, जहां बीपीएससी के अभ्यर्थी 13 दिसंबर की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पिछले तीन सप्ताह से धरना दे रहे हैं। उन्होंने छात्रों के समर्थन में कुछ समय के लिए धरना स्थल पर मौन व्रत भी रखा।

Tags: नेताओं और कोचिंग संस्थानों को कानूनी नोटिस भेजा
Previous Post

सहारनपुर में हाजी इकबाल की जमीन पत्नी के नाम कराने वाला आरोपी पुलिस निरीक्षक बर्खास्त

Next Post

ग्रेटर नोएडा में रासायनिक संयंत्र में लगी आग, दमकल की दो दर्जन गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद

Next Post

ग्रेटर नोएडा में रासायनिक संयंत्र में लगी आग, दमकल की दो दर्जन गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद

Recent Posts

  • DIGITAL युग में बोलने की स्वतंत्रता लोकतंत्र का आधा हिस्सा; सुनना सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक कौशल क्यों?!!
  • अमेरिकी झंडे वाले दो वाणिज्यिक जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे, यूएई में मिसाइल हमले का सायरन बजा
  • पटरंगा: तालाब में डूबने से युवक की मौत; पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए
  • पेट्रोल-डीजल पर घाटे के बावजूद तेल कंपनियों को राहत देने का प्रस्ताव नहीं- अधिकारी
  • पश्चिम बंगाल चुनाव : भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा किया पार, 194 सीट पर बढ़त बनाई

Recent Comments

  1. stendra generic on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा
  2. udenafil 100mg on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  3. revatio dose on गोरखपुर में कार की टक्कर से MBBS छात्र की मौत, कार चालक गिरफ्तार
  4. udenafil fda approval on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  5. cialis other names on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

DIGITAL  युग में बोलने की स्वतंत्रता लोकतंत्र का आधा हिस्सा; सुनना सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक कौशल क्यों?!!

DIGITAL युग में बोलने की स्वतंत्रता लोकतंत्र का आधा हिस्सा; सुनना सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक कौशल क्यों?!!

May 4, 2026
कथित मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर अमेरिकी सेना ने जहाज पर किया हमला, हमले में 2 लोग मारे गए

अमेरिकी झंडे वाले दो वाणिज्यिक जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे, यूएई में मिसाइल हमले का सायरन बजा

May 4, 2026
पटरंगा: तालाब में डूबने से युवक की मौत; पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए

पटरंगा: तालाब में डूबने से युवक की मौत; पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए

May 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in