Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

छत्तीसगढ़ के कोरबा में छात्रा ने छात्रावास में दिया बच्चे को जन्म, छात्रावास अधीक्षिका ​पर गिरी गाज, कैसे हुई गर्भवती नाबालिग?

admin by admin
January 7, 2025
in देश
0

छत्तीसगढ़, कोरबा में कन्या छात्रावास में 11वीं क्लास की छात्रा के मां बनने के मामले में कलेक्टर ने एक्शन लिया है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर छात्रावास की अधीक्षिका को निलंबित करते हुए मामले की जांच का निर्देश दिया गया है।

सोमवार की देर रात छात्रावास में रहने वाली 11वीं क्लास की छात्रा में नवजात बच्चे को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी के बाद से ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

गौरतलब है कि पोड़ी-उपरोड़ा स्थित राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन 100 सीटर कन्या छात्रावास संचालित है। यहां छात्रावास में रहकर कक्षा 11 वीं में अध्ययन करने वाली एक नाबालिग छात्रा की तबियत सोमवार की देर रात 2 बजे अचानक बिगड़ गयी। हॉस्टल की अधीक्षिका कुछ समझ पाती इस बीच छात्रा ने एक नवजात शिशु को जन्म दे दिया।

छात्रा के द्वारा बच्चीं के जन्म देने की जानकारी सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में डाक्टर और छात्रा के परिजनों को इस मामले की सूचना दी गयी। इसके बाद हॉस्टल प्रबंधन की ओर से पौड़ी उपरोड़ा से लगभग 40 किलोमीटर दूर निवासरत छात्रा के माता-पिता को बुलाकर जब उनसे पूछा गया। तब छात्रा की मां ने बताया कि उन्हें भी उनकी बेटी ने गर्भवती होने की सूचना कभी नहीं दी।

इधर बच्चे को जन्म देने के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में तकलीफ के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सुबह इस मामले की जानकारी के बाद कलेक्टर अजीत वसंत ने छात्रावास अधीक्षिका जय कुमारी रात्रे को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया गया। वहीं इस मामले में कलेक्टर ने टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया है।

छात्रावास की निलंबित अधीक्षिका जयकुमारी रात्रे ने बताया कि 3 जनवरी को छात्रावास में बच्चों का मेडिकल चेकअप भी हुआ था, जिसमें छात्रा के गर्भवती होने की बात सामने नहीं आई।

निलंबित अधीक्षिका ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में छात्रा के गर्मी छुट्टी में गांव जाने की बात सामने आयी है। उन्होने छात्रा के गर्मी छुट्टी में गांव में रहने के दौरान उसके गर्भवती होने की आशंका जतायी है। फिलहाल कलेक्टर के निर्देश पर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। अब मां बनने वाली नाबालिग छात्रा से पूछताछ के बाद ही इस पूरे घटना की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Tags: छात्रावास में दिया बच्चे को जन्म
Previous Post

योगी आदित्यनाथ का निर्देश: महाकुम्भ में स्वास्थ्य विभाग का दस्ता लगातार भ्रमण कर पूछे लोगों का हाल

Next Post

मेटा तथ्यों की जांच करने के कार्यक्रम को करेगा समाप्त, नया नोट्स जल्द

Related Posts

देश

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

September 14, 2026
देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
देश

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

September 14, 2026
Next Post

मेटा तथ्यों की जांच करने के कार्यक्रम को करेगा समाप्त, नया नोट्स जल्द

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group