अयोध्या, हमारे अभिभावक/ साथी आजतक टीवी रिपोर्टर बनवीर सिंह के आकस्मिक निधन से पत्रकार अचभित रह गए।
श्री सिंह कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत निवास में सुबह पडोसी द्वारा बुलाने पर गेट न खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा गेट तोड़ा गया। जहाँ बिस्तर पर श्री सिंह मृत पाए गए। फिर भी साथी पत्रकार व पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाने पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बता दे पूर्व में श्री सिंह के साथ भयानक एक्सीडेंट हुआ था। जिसका इलाज अभी भी जारी था। श्री सिंह हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।
प्रेस क्लब अयोध्या समेत जिले के अधिकांश पत्रकारों ने जिला अस्पताल पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। जिला अस्पताल पहुंचे पत्रकारों ने कहा आज पत्रकारिता जगत की बड़ी छति हुई।
publicnews360 के कार्यालय में संपादक अतुल नारायण द्वारा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिवार को इस आकस्मिक कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी मयंक तिवारी व मंडलीय सूचना कार्यालय के समस्त कार्मिकों ने आज तक न्यूज चैनल के वरिष्ठ पत्रकार बनवीर सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


