अयोध्या में अवैध खनन को लेकर उपजिलाधिकारी सदर विकास दुबे और क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने साहस का परिचय देते हुए रात 2 बजे तिहुरा माझा में धावा बोलकर 4 जेसीबी, 3 डंपर और 1 ट्रक सीज कर दिया। बिना सुरक्षा बल के इस गुप्त ऑपरेशन ने खनन माफियाओं के होश उड़ा दिए।
गुप्त सूचना पर रातभर नजर रखने के बाद जैसे ही बालू खनन शुरू हुआ, अधिकारियों ने त्वरित एक्शन लेते हुए मौके पर छापा मारा, जिससे माफियाओं में भगदड़ मच गई, लेकिन विकास दुबे और आशुतोष तिवारी की रणनीति के आगे कोई बच नहीं सका। खनन विभाग और पुलिस को मौके पर ही बुलाकर सभी वाहनों को सीज कर दिया गया।
अब खनन माफियाओं पर रिपोर्ट दर्ज कराने और राजस्व वसूली की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अधिकारियों ने साफ संकेत दिया है कि अवैध खनन को जड़ से खत्म किया जाएगा।
विकास दुबे और आशुतोष तिवारी की इस ऐतिहासिक कार्यवाही ने यह साबित कर दिया कि ईमानदार अफसर जब ठान लें, तो कुछ भी असंभव नहीं। उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की पूरे अयोध्या में भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है।


