Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

विशेष उड़ान से मुंबई भेजकर युवक को प्रत्यारोपित किए गए इंदौर के 69 वर्षीय बुजुर्ग के हाथ

admin by admin
December 31, 2024
in देश
0

इंदौर में मरणोपरांत अंगदान करने वाले 69 वर्षीय कारोबारी के दोनों हाथ मुंबई के 28 साल के व्यक्ति को प्रत्यारोपित किए गए हैं, जिससे युवक को नयी जिंदगी मिलने की राह आसान हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर के टाइल्स व्यापारी सुरेंद्र पोरवाल (69) का शहर के एक निजी अस्पताल में 23 दिसंबर को अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया गया था जिसके बाद मस्तिष्क आघात होने से उन्हें दिमागी रूप से मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि दो साल पहले ब्रेन हेमरेज के कारण पोरवाल की सर्जरी की गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि जैन समुदाय से ताल्लुक रखने वाले पोरवाल की अंतिम इच्छा के अनुसार उनके परिजन उनके मरणोपरांत अंगदान के लिए खुद आगे आए। उन्होंने बताया कि शल्य चिकित्सकों ने 69 वर्षीय कारोबारी के दिमागी तौर पर मृत शरीर से दोनों हाथ, यकृत (लिवर) और दोनों गुर्दे (किडनी) सोमवार शाम हासिल कर लिए।

इंदौर सोसायटी फॉर ऑर्गन डोनेशन के संस्थापक सचिव डॉ. संजय दीक्षित ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया, ‘पोरवाल के मरणोपरांत अंगदान से मिले दोनों हाथों को विशेष उड़ान के जरिये मुंबई भेजा गया। इन हाथों को मुंबई के एक निजी अस्पताल में 28 वर्षीय व्यक्ति के शरीर में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया।

उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति को कुछ साल पहले बिजली का तेज झटका लगा था जिसके बाद उसके दोनों हाथों ने काम करना बंद कर दिया था।

इंदौर में अंगदान को बढ़ावा देने वाले सामाजिक संगठन ‘मुस्कान’ के कार्यकर्ता संदीपन आर्य ने बताया कि पोरवाल के दो गुर्दे स्थानीय अस्पतालों में भर्ती दो मरीजों को प्रत्यारोपित किए गए, जबकि उनके यकृत को विशेष उड़ान से मुंबई भेजा गया और वहां के एक अस्पताल में भर्ती मरीज में इस अंग का प्रत्यारोपण किया गया।

उन्होंने बताया कि पोरवाल के परिजनों ने उनकी त्वचा और आंखें भी दान कर दी हैं।

चश्मदीदों ने बताया कि अंगदान के बाद पोरवाल की पार्थिव देह को मंगलवार को स्थानीय अस्पताल में भावभीनी विदाई दी गई। स्ट्रेचर पर रखी उनकी देह को एम्बुलेंस तक पहुंचाने के लिए लाल कालीन बिछाई गई और अस्पताल के कतार में खड़े चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों ने उन पर फूल चढ़ाकर अंगदानी के प्रति सम्मान जताया।

Tags: 69 वर्षीय बुजुर्ग के हाथ
Previous Post

रूस और यूक्रेन के बीच कैदियों की हालिया अदला-बदली में दोनों ओर के कई सैनिक रिहा

Next Post

अयोध्या समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों में नए साल के जश्न के लिए श्रद्धालुओं की भीड़

Related Posts

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक
Featured

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

July 31, 2026
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
देश

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

July 31, 2026
देहरादून में विवाह के आठ माह बाद शिक्षिका की संदिग्ध मौत, मामला दर्ज
देश

देहरादून में विवाह के आठ माह बाद शिक्षिका की संदिग्ध मौत, मामला दर्ज

July 31, 2026
IGI हवाई अड्डे पर बैंकॉक से ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजे की तस्करी; आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार
देश

IGI हवाई अड्डे पर बैंकॉक से ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजे की तस्करी; आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार

July 31, 2026
Next Post

अयोध्या समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों में नए साल के जश्न के लिए श्रद्धालुओं की भीड़

Recent Posts

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद अधिकारियों ने सप्तरी जिले में कर्फ्यू

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद अधिकारियों ने सप्तरी जिले में कर्फ्यू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

नेपाल के अधिकारियों ने सुनसरी जिले में हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में प्रदर्शन शुरू होने के बाद...

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारतीय मूल के अमेरिकी सेना के एक सर्जन ने एक मरीज के गोल्फ की गेंद के आकार के मस्तिष्क ट्यूमर...

Ayodhya: 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव की तैयारियों को लेकर सिंधु सेवा समिति ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

Ayodhya: 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव की तैयारियों को लेकर सिंधु सेवा समिति ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

by Atul Narain Srivastava
July 31, 2026
0

अयोध्या, 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव को भव्य, सुंदर और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सिंधु सेवा समिति (रजि.)...

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का...

सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल

सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल

by Atul Narain Srivastava
July 31, 2026
0

सुलतानपुर जिले में शुक्रवार सुबह लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्यटकों को ले जा रहा क्रूज़र गाड़ी टायर फटने के बाद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group