Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भोपाल में बीते दो दिनों से लावारिस कार में 52 किलो गोल्ड और 10 करोड़ कैश!

admin by admin
December 21, 2024
in देश
0

भोपाल में बीते दो दिनों से लावारिस कार में 52 किलो गोल्ड और 10 करोड़ कैश मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। मामले को लेकर सियासी गलियारों में भी घमासान मचा हुआ है और पक्ष-विपक्ष के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगे हुए हैं। लेकिन इस बीच मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

बताया जा रहा है कि 52 किलो गोल्ड और 10 करोड़ कैश सौरभ शर्मा के ही हैं इस बात के सबूत सामने आ चुके हैं। बताया जा रहा हे कि मेंडोरा में कार में मिले 52 किलो गोल्ड और 10 करोड़ नकदी और सौरभ के घर में मिली 200 किलो चांदी की सिल्लियों के लिए एक ही तरह के बैग का इस्तेमाल किया गया है।

बता दें कि सौरभ के घर में जमीन के अंदर बैग में चांदी की सिल्लियां मिली थी। जबकि मेंडोरा के जंगल में एक लावारिस एसयूवी में 52 किलो गोल्ड मिला था। दोनों के लिए हूबहू बैग का इस्तेमाल किया गया था।

दूसरी ओर मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X पर निशाना साधा है। उमंग सिंघार ने लिखा है कि RTO के पूर्व आरक्षक के घर से मिला भ्रष्टाचार का जखीरा किसका? कोई भरोसा करेगा कि #RTO से VRS लेने वाले आरक्षक के घर से #लोकायुक्त को ₹2.85 करोड़ कैश, आधा किलो सोना, हीरे के जेवर के अलावा करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागजात मिल सकते हैं!

IT ने मेंडोरी जंगल में एक कार से 52 किलो सोना और ₹10 करोड़ कैश पकड़े! मोहन यादव जी, जरा पता कीजिए ये जखीरा किसका है। वो कौन सा #BJP नेता है जिसका नाम लिया जा रहा है। #BJP जिस शुचिता की बात करती है, इस एक घटना ने उसकी धज्जियां उड़ा दी! इस छापे से सरकार की ईमानदारी पर उंगलियां उठ रही है!

वहीं, उमंग सिंघार के बयान पर पलटवार करते हुए PWD मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि ये BJP की सरकार है कार्रवाई हो रही है। कांग्रेस की सरकारों पर छापेमार कार्रवाई भी नहीं होती थी। जो कार्रवाई करे..वही दोषी, ये कांग्रेस के खेल और कहानियां हैं। अभी कौन जानता है सौरभ शर्मा के कहां-कहां तार निकलेंगे। ऐसा ना हो उमंग सिंघार को आगे अपनी ही बातों से पीछे हटना पड़े। कांग्रेस इंतजार करे, जांच पूरी होते ही दोषी सामने आ जाएंगे।

बता दें कि 19 दिसंबर को सुबह 07 बजे लोकायुक्त ने परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर और दफ्तर पर छापेमार कार्रवाई। टीम ने सौरभ शर्मा के E 7/78 नम्बर घर पहुंची, जहां सौरभ की मां और दो बच्चे मौजूद थे। लोकायुक्त की टीम ने घर की तलाशी शुरू की। दूसरी ओर सौरभ के अरेरा कालोनी कैम्पियन स्कूल के पास बने दफ्तर में भी दबिश दी।

सौरभ शर्मा के अरेरा हिल्स के E-7 में लोकायुक्त की टीम को देर रात तक चली। कार्रवाई के दौरान दोनो ठिकानों से करीबन 3 करोड़ नकद, 60 किलो चांदी, 50 लाख कीमत के सोने और हीरे के जेवरात मिले। 04 SUV गाड़ियां, नोट गिनने की 07 मशीनें भी मिली। वही टीम को सौरभ E 7/78 घर के बाहर खड़ी फोर्स की वेन में 82 लाख कैश मिला, जो गाड़ी की डिग्गी में डालकर रखा गया था। इसके साथ ही सौरभ का अरेरा कालोनी में बन रहा 4000 वर्गफीट में बन रहा आलीशान मकान, अरेरा में ही बन रहा 20 हजार वर्गफीट में बन रहे स्कूल के दस्तावेज सहित प्रदेश के कई जिलों में जमीन जायदाद के पेपर भी मिले।

दूसरी ओर भोपाल से करीबन 10 से 15 किलोमीटर दूर मेंडोरी गाँव में 19 और 20 दिसंबर की दरमियानी रात को एक लावारिस कार मिली थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आयकर विभाग की टीम ने जब कार की तलाशी ली तो देखकर हैरान रह गई कि कार में गोल्ड और कैश बैग्स में भरकर रखा था। आयकर टीम ने बैग्स बाहर निकालकर जांच की तो बैग्स मे करीबन 52 किलो गोल्ड बिस्कुट जिनकी अनुमानित कीमत करीबन 40 से 42 करोड़ और 10 करोड़ कैश मिला। गाड़ी में हूटर लगा था, गाड़ी में आगे पीछे पुलिस का स्टिकर लगा था। साथ ही नम्बर प्लेट के ऊपर लगी प्लेट तोड़ दी गई थी, गाड़ी में परिवहन विभाग की पुलिस यूनिफार्म की कैप रखी हुई थी, और महिलाओं का कॉस्मेटिक समान पड़ा था।

वहीं, मामले की पड़ताल में सामने आया कि मेंडोरा से कुशालपुर रोड पर मिली लावारिस कार सौरभ शर्मा के दोस्त चेतन गौर की थी, कार का नम्बर MP07-BA 0050 था, यह गाड़ी चेतन गौर के नाम से रजिस्टर्ड है।

52 किलो गोल्ड और 10 करोड़ कैश!बताया किया चेतन ग्वालियर का मूल निवासी है और सौरभ का दोस्त है, सौरभ ने ही चेतन को 04 साल पहले ग्वालियर से भोपाल बुलाया, चेतन अरेरा कालोनी में बने सौरभ के दफ्तर में ही रहता था। चेतन को लोकायुक्त पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि वो इस बात से इंकार कर रहा है कि उसे गाड़ी में रखे 52 किलो सोना और 10 करोड़ कैश की कोई जानकारी नहीं है, उसका कहना है कि उसकी गाड़ी सौरभ इस्तेमाल करता था।

Tags: 52 किलो गोल्ड और 10 करोड़ कैश!
Previous Post

बांदा में युवती की आत्महत्या के बाद उसकी सहेली ने भी की खुदकुशी

Next Post

अलीगढ़: गीजर से गैस रिसाव के कारण नहाते समय छात्रा की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
देश

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

September 15, 2026
Next Post

अलीगढ़: गीजर से गैस रिसाव के कारण नहाते समय छात्रा की मौत

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group