अयोध्या, नगर में लगातार बैटरी चोरी की घटनाओ को देखते प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्विनी कुमार पाण्डेय द्वारा गठित टीम द्वारा थाना में दर्ज तहरीरी सूचना के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के घर से इन्वर्टर की बैट्री चोरी कर लेने के सम्बन्ध में पंजीकृत मुअसं 682/2024 धारा 331(4)/305(ए)/317(2) बीएनएस व अन्य वादिनी की सूचना के आधार पर अज्ञात व्यक्तियो द्वारा वादिनी के बैट्री ई-रिक्शा वाहन संख्या UP42DT4746 की बैट्री चोरी कर लेने के सम्बन्ध में पंजीकृत मुअसं 688/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में दो आरोपी को गिरफ्तार किया।
प्रकाश में आये अभियुक्तगण 01. मोहम्मद शिबू पुत्र मो0 वकील निवासी अघियारी थाना खण्डासा जनपद अयोध्या उम्र 21 वर्ष 02. अंसार पुत्र सलीम खान निवासी अघियारी थाना खण्डासा जनपद अयोध्या उम्र 18 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 20.12.2024 को लीची बगिया के पास से समय 00.50 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा घूम –घूमकर लोगों के घरों से इनवर्टर बैट्री व बैट्री रिक्शा से बैट्री की चोरी की जाती है ।
विवेचना के दौरान बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) की बढोत्तरी करते हुये गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-
1. मोहम्मद शिबू पुत्र मो0 वकील निवासी अघियारी थाना खण्डासा जनपद अयोध्या उम्र 21 वर्ष
2. अंसार पुत्र सलीम खान निवासी अघियारी थाना खण्डासा जनपद अयोध्या उम्र 18 वर्ष
गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामदगी:-
1. चोरी में प्रयुक्त 01 अदद वाहन होण्डा अमेज कार संख्या UP32PV7039
2. 03 अदद चोरी की बैट्री
3. दो अदद रिंच
4. दो अदद पाना रिंच
5. एक अदद पिलास
6. एक अदद पेंचकस
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-
1. उ0नि0 शिवदीपक सिह, प्रभारी चौकी फतेहगंज थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या
2. उ0नि0 अनुराग पाठक प्रभारी चौकी देवकाली थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या
3. कां0 अर्जुन भारद्वाज थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या
4. कां0 राहुल यादव थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या


