Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बांग्लादेश में हिंदुओं, अल्पसंख्यकों की स्थिति पर गहरी नजर रख रहा है भारत, कथित तौर पर 70 गिरफ्तार और 88 मामले दर्ज

admin by admin
December 19, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

नयी दिल्ली, भारत ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं को लेकर चिंता जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनके जीवन और स्वतंत्रता की रक्षा करने की प्राथमिक जिम्मेदारी ढाका में अंतरिम सरकार की है।

राज्यसभा में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह का यह जवाब, विदेश सचिव विक्रम मिस्री के ढाका की यात्रा करने और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के शीर्ष राजनीतिक अधिकारियों को इस मामले पर नयी दिल्ली की चिंताओं से अवगत कराने के कुछ दिनों बाद आया है।

उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि उस देश की सरकार ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के संबंध में कथित तौर पर 70 लोगों को गिरफ्तार किया है और 88 मामले दर्ज किए हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर भारत की चिंताओं को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के अधिकारियों के समक्ष विभिन्न अवसरों पर, उच्चतम स्तर पर भी, उठाया गया और दोहराया गया है।

मंत्री ने बांग्लादेश की स्थिति पर अलग-अलग सवालों का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘‘ढाका में भारत का उच्चायोग अल्पसंख्यकों के कल्याण के संबंध में बांग्लादेश के अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में है। उन्होंने कहा, ‘‘अल्पसंख्यकों सहित बांग्लादेश के सभी नागरिकों के जीवन और स्वतंत्रता की सुरक्षा की प्राथमिक जिम्मेदारी बांग्लादेश सरकार की है।

सिंह ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों तथा उनके घरों, व्यवसायों और मंदिरों पर हमलों के उदाहरणों का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश में हाल ही में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान मंदिरों और पूजा मंडपों पर हमलों की खबरें भी सामने आईं। सिंह ने कहा कि सरकार ने ढाका के तांतीबाजार में पूजा मंडप पर हमले और दुर्गा पूजा के दौरान सतखीरा में जेशोरेश्वरी काली मंदिर में चोरी की घटना को लेकर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि इन हमलों के बाद बांग्लादेश सरकार ने दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण उत्सव को सुनिश्चित करने के लिए सेना और सीमा रक्षकों की तैनाती सहित विशेष सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं।

मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश से हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने की अपेक्षा की जाती है। सिंह ने कहा, ‘‘विदेश सचिव की 9 दिसंबर को बांग्लादेश यात्रा के दौरान भी यही बात दोहराई गई।

अगस्त में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन के कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था, जिसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध गंभीर तनाव में आ गए थे।

हसीना के भारत में शरण लेने के कुछ दिनों बाद ही नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की सत्ता संभाली। हाल के हफ्तों में हिंदुओं पर हमलों और इस्कॉन के हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के कारण दोनों देशों के संबंध और भी खराब हो गए।

Tags: गहरी नजर रख रहा है भारत
Previous Post

संवाददाता सम्मेलन में बोले भाजपा नेता: जानबूझकर राहुल गांधी ने की गुंडागर्दी, नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहने लायक नहीं

Next Post

भदोही में SC/ST अधिनियम के तहत फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाले समूह के खिलाफ मामला दर्ज

Related Posts

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली
देश

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

August 4, 2026
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

August 4, 2026
ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत
अंतराष्ट्रीय

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

August 3, 2026
Next Post

भदोही में SC/ST अधिनियम के तहत फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाले समूह के खिलाफ मामला दर्ज

Recent Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मऊ, पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान...

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, बरेली में आयोजित दस दिवसीय अंतर-ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैंप (टीएससी) गर्ल्स टीम ने...

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group