Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ओडिशा: चालकों से पूछताछ के बाद सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में आईएएस अधिकारी बिष्णुपद सेठी को किया तलब

admin by admin
December 14, 2024
in देश
0

भुवनेश्वर, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित रिश्वतखोरी मामले की जांच के तहत ओडिशा कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बिष्णुपद सेठी को तलब किया और उनके चालकों से पूछताछ की। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आईएएस अधिकारी के दो चालक सीबीआई के सामने भुवनेश्वर स्थित कार्यालय में पेश हुए और अपने बयान दर्ज कराए। वे शनिवार सुबह 10.30 बजे से करीब तीन घंटे तक सीबीआई कार्यालय में रहे।

चालकों में से एक नृसिंह सतपथी ने यहां सीबीआई कार्यालय से बाहर आने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझसे सर (सेठी) की गतिविधियों के बारे में पूछा गया कि वह सात दिसंबर को किससे मिले और किन स्थानों पर गए। मुझे जो कुछ भी पता था मैंने बता दिया। सीबीआई की जांच वाले किसी भी मामले में व्यक्तिगत रूप से मेरी कोई संलिप्तता नहीं है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या उनके बैंक खाते में कोई धनराशि आई है, सतपथी ने ‘नहीं’ में उत्तर दिया।

उन्होंने दावा किया, ‘‘मुझे किसी भी कंपनी या व्यक्ति से कोई पैसा नहीं मिला है। सतपथी ने कहा कि वह अनुसूचित जनजाति-अनुसूचित जाति विकास, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में चालक के रूप में काम करते थे जिसके प्रधान सचिव सेठी हैं।

सेठी के पास सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है। सूत्रों ने बताया कि सेठी का वाहन चलाने वाले दोनों विभागों के चालकों को सीबीआई ने तलब किया।

सीबीआई निरीक्षक गुरजिंदर सिंह ने 10 दिसंबर को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी को लिखे पत्र में कहा, “पता चला है कि आप इस मामले के कुछ महत्वपूर्ण और प्रासंगिक तथ्यों व परिस्थितियों से परिचित हैं, जिनके बारे में आपसे पूछताछ की जरूरत है।”

सूत्रों ने बताया कि सेठी को 11 दिसंबर को सीबीआई के भुवनेश्वर कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने अपने वकीलों के माध्यम से और समय मांगा है। सेठी की ओर से इस मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

निर्धारित तिथि पर सेठी के उपस्थित न होने के बीच एजेंसी ने राज्य सरकार से उन सभी वाहन चालकों की सूची और विवरण मांगा है, जिन्होंने पिछले छह वर्षों में आईएएस अधिकारी के अधीन काम किया है।

जांच एजेंसी का यह कदम ब्रिज एंड रूफ कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड, भुवनेश्वर के समूह महाप्रबंधक चंचल मुखर्जी और अन्य आरोपियों से जुड़े रिश्वतखोरी मामले में जारी जांच से जुड़ा है।

सीबीआई ने कथित रिश्वतखोरी मामले में इस महीने की शुरुआत में मुखर्जी और दो ठेकेदारों संतोष महाराणा तथा देबदत्त महापात्रा को भुवनेश्वर में एक होटल के पास से गिरफ्तार किया था।

मुखर्जी को एक ठेकेदार से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जबकि दूसरा ठेकेदार रिश्वत लेने में मदद कर रहा था। सीबीआई ने कहा कि यह पैसा काम के ऑर्डर देने और बिल मंजूरी देने के लिए लिया गया था।

इस बीच, ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि राज्य सरकार को आईएएस अधिकारी को सीबीआई द्वारा समन भेजे जाने की जानकारी है।

कानून मंत्री ने कहा, “राज्य सरकार भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति का अनुसरण करती है। अगर किसी संबंध का पता चला, तो अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने कहा, ‘‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, चाहे वह आईएएस अधिकारी हो या पंचायत का चपरासी। कानून सभी के लिए समान है।’’

वरिष्ठ बीजद नेता और विधानसभा में पार्टी के उपनेता प्रसन्ना आचार्य ने कहा कि सीबीआई को निष्पक्षता से अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यदि कोई भ्रष्टाचार में लिप्त है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हम चाहते हैं कि सीबीआई निष्पक्ष हो।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीकांत जेना ने कहा, ‘‘अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। सीबीआई के पास अधिकारी को समन जारी करने के लिए कुछ सबूत हो सकते हैं। हमें इंतजार करना चाहिए और देखना चाहिए।

Tags: रिश्वतखोरी के मामले में आईएएस अधिकारी बिष्णुपद सेठी को किया तलब
Previous Post

भदोही के सुंदरवन में बनेगा तांबे का विश्व का सबसे ऊंचा शिव मंदिर

Next Post

ऋषिकेश में माथे पर तिलक लगाकर स्कूल पहुंची छात्रा को कक्षा में प्रवेश करने से रोका?!

Related Posts

देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर आवारा पशु छोड़ना पड़ेगा भारी, मालिकों पर जुर्माना और कार्रवाई की तैयारी, MoRTH ने जारी की SOP

September 18, 2026
खेल

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

September 18, 2026
Next Post

ऋषिकेश में माथे पर तिलक लगाकर स्कूल पहुंची छात्रा को कक्षा में प्रवेश करने से रोका?!

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group