Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जौनपुर में मुस्लिम अपना रहे हिंदू उपनाम, विशाल भारत संस्थान द्वारा चलाए जा रहा अभियान

admin by admin
December 12, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

जौनपुर, जिले के एक गांव में कई मुस्लिम परिवारों ने दुबे, पांडे और तिवारी जैसे उपनाम अपना लिए हैं और उनका दावा है कि उनके पूर्वज हिंदू थे। यह परिवर्तन विशाल भारत संस्थान द्वारा चलाए जा रहे एक अभियान की देन है, जो राज्य के पूर्वांचल क्षेत्र में लोगों के बीच धार्मिक संघर्ष को समाप्त करने के लिए उन्हें ‘अपनी जड़ों से जुड़ने’ के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

नौशाद अहमद अब नौशाद अहमद दुबे हो गए हैं । उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता चला कि मेरे पूर्वज ब्राह्मण थे। मेरे पिता लाल बहादुर दुबे बाद में लाल बहादुर शेख के नाम से जाने गए।

केराकत तहसील के डेहरी गांव के निवासी नौशाद ने बताया कि वह नमाज और रोजा रखने जैसी इस्लामी प्रथाओं का पालन करते हैं लेकिन अब उन्होंने गायों की देखभाल भी शुरू कर दी है और उनके पास नौ गायें हैं।

उन्होंने कहा, ”मैंने अपना धर्म नहीं बदला है, मैंने अपने पूर्वजों के सम्मान में सिर्फ अपना उपनाम बदला है।” हालांकि, उनके परिवार के किसी भी अन्य सदस्य ने अपना उपनाम नहीं बदला है। इस अभियान ने गांव के अन्य लोगों को भी प्रेरित किया है, जहां मुस्लिम आबादी काफी अधिक है।

शेख अब्दुल्ला, अब शेख अब्दुल्ला दुबे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने दुबे उपनाम अपना लिया है, लेकिन इस्लाम धर्म का पालन करना जारी रखा है। उन्होंने हनुमान चालीसा या मूर्ति पूजा जैसे हिंदू अनुष्ठानों में शामिल होने से इनकार कर दिया।

एक अन्य निवासी एहतेशाम अहमद ने अपने पूर्वजों के ब्राह्मण होने की बात को स्वीकार किया है लेकिन वह हिंदू उपनाम का उपयोग करने से परहेज करते हैं। उनका कहना था, ‘‘उपनाम अपनाने का मतलब हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करना नहीं है।

नौशाद को अपनी बेटी के विवाह के निमंत्रण पत्र पर अपना पूरा नाम छपवाने के बाद आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया, ‘‘कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि मैंने अपना धर्म बदल लिया है, जिसके कारण शादी रद्द हो गई। हालांकि, मैंने किसी के सामने अपनी सफाई नहीं दी।

स्थानीय केराकत थाना प्रभारी अवनीश कुमार राय ने मंगलवार को नौशाद के परिवार को मिल रही धमकियों के बाद गांव में बैठक की। उन्होंने आश्वासन दिया कि, ‘‘हम शरारती तत्वों की पहचान करेंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

इस बीच, जौनपुर के पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा ने ‘भाषा’को बताया कि एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, हालांकि मामले में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं आई है। हम सभी स्थानीय लोगों के साथ संवाद बनाए हुए हैं।

विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव ‘गुरुजी’ ने कहा कि संगठन का उद्देश्य लोगों को अपने पूर्वजों की खोज में मदद करना है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी ‘जड़ों से पुन: जुड़ाव’ पहल के माध्यम से कई लोग अपने परिवार के इतिहास को जानने के लिए आगे आए हैं।

उन्होंने कहा कि यह अभियान जौनपुर से आगे बढ़ गया है, आजमगढ़, गाजीपुर और वाराणसी में भी परिवार हिंदू उपनाम अपना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि गाजीपुर के कुंवर नसीम रजा सिकरवार और इरशाद अहमद पांडे और रेहान दुबे जैसे अन्य लोगों ने इस आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस पहल के पीछे की प्रेरणा के बारे में पूछे जाने पर राजीव ने कहा, ‘‘इस अभियान का उद्देश्य धार्मिक संघर्षों को समाप्त करना है। अगर लोग अपनी जड़ों को जान लें, तो वे आपसी दुश्मनी को भूल सकते हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ किसी भी धर्म को बदल सकते हैं परन्तु जाति नहीं बदल सकते। जितनी जातियां हिंदुओं में है उतनी ही जातियां मुसलमान में है। मुसलमानों में भी ब्राह्मण ठाकुर, वैश्य आदि है। ऐसे में उनकी जड़ों का पता लगाकर यदि हम यह साबित कर देते हैं कि फला व्यक्ति भी ब्राह्मण है तो लोग आपस का बैर भूल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हम इसको खोजने के लिए गजेटियर, जमीन के पुराने कागजात तथा पूर्व स्थान की तहकीकात करते हैं, साथ में पुराने कागजों का परीक्षण कर उनके अनुसार दिए गए नाम को प्राप्त कर यह साबित करते हैं कि अमुक व्यक्ति किस जाति का है।

राजीव ने बताया कि यह अभियान पांच साल पहले शुरू किया गया था लेकिन पिछले दो वर्ष से इसके सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो गए हैं। पूर्वांचल के अनेक जनपदों में हमारी टीम द्वारा इस काम को किया जा रहा है।

Tags: विशाल भारत संस्थान द्वारा चलाए
Previous Post

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया

Next Post

AI इंजीनियर की आत्महत्या का मामला: पीड़ित की सास जौनपुर स्थित अपने घर से हुईं फरार

Related Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’
अयोध्या

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

August 1, 2026
Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण
अयोध्या

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

August 1, 2026
लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

August 1, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
Next Post

AI इंजीनियर की आत्महत्या का मामला: पीड़ित की सास जौनपुर स्थित अपने घर से हुईं फरार

Recent Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group